शालिनी ने कीटनाशक की दुकान से जहरीली दवा मंगाई थी
मामले का खुलासा नौ अप्रैल को तब हुआ जब रिश्ते में भांजे किशोर ने बताया कि शालिनी ने कीटनाशक की दुकान से जहरीली दवा मंगाई थी। शक गहराने पर परिजनों ने घर में तलाश की तो मौरंग के ढेर में छिपी जहर और आधी रोटी मिली। कड़ाई से पूछताछ करने पर शालिनी ने जहर देने की बात स्वीकार कर ली। मनोज रावत का आरोप है कि यह साजिश सिर्फ सास तक सीमित नहीं थी।
आरोपी पत्नी एक-एक कर पूरे परिवार को खत्म करना चाहती थी ताकि प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू कर सके। आरोपी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते थे। परिजनों का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी शालिनी ने चाय में जहर मिलाकर सास को देने की कोशिश की थी, लेकिन संदेह होने पर सास ने चाय नहीं पी थी। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के अनुसार फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और जहर मिली रोटी को कब्जे में लिया है।
ग्राम पंचायत प्रधान शकिल की सूझबूझ से हुआ खुलासा
संदेह होने पर प्रधान ने आरोपी महिला को पुलिस कार्रवाई से बचाने का भरोसा दिलाकर उससे घटना के संबंध में पूछताछ की। इसी दौरान बहू ने पूरी घटना का जिक्र किया, जिसे प्रधान ने गुपचुप तरीके से मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया इसके बाद प्रधान ने यह वीडियो पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसे केस डायरी में शामिल किया जाएगा। प्रधान की सूझबूझ से महिला ने वारदात कबूल कर ली और घटना का खुलासा हो गया।