फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद थाने पहुंचा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम में रहने वाली सरिता (32) की हत्या मंगलवार देर रात उसके पति ने दुपट्टे से गला घोंटकर कर दी। पुलिस ने पति कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कृष्ण कुमार राजगीर का काम करता था और नौ वर्ष पहले सरिता से प्रेम विवाह किया था लेकिन शक्की स्वभाव का होने के कारण वह मोहनलालगंज थाने के मऊ गांव में अपना घर छोड़कर के पीजीआई के कल्ली पश्चिम में एक किराये का मकान में रहने लगा था। पति-पत्नी में अक्सर नोकझोंक होती रहती थी। मंगलवार रात विवाद के बाद उसने पत्नी का उसी के दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस के पास अपना अपराध स्वीकार करने खुद पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई धर्मपाल के मुताबिक, कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी का उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था। मृतका के एक बेटी (9) व एक बेटा (6) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें