फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम तड़तड़ाई गोलियां: मकान तोड़वा रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर थाने से चंद कदमों की दूरी पर रविवार शाम करीब 5.20 बजे गोलियां तड़तड़ाईं। बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार महेंद्र प्रताप (50) की कनपटी पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक खोखा व दो कारतूस मिले हैं। वहीं ठेकेदार का पर्स, मोबाइल व एक बाइक भी मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं वारदात के बाद कॉलोनी में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन

एडीसीपी मध्य राघवेंद्र कुमार मिश्र के मुताबिक कृष्णानगर के विजयनगर इलाके में अनिल कुमार शुक्ला का मकान है। कुछ दिन पहले उन्होंने ठेकेदार असलम से मकान तुड़वाने का एग्रीमेंट किया था। करीब पांच दिनों से असलम और उसका साथी काकोरी बसंतकुंज योजना पीरनगर निवासी महेंद्र प्रताप यह मकान तुड़वाने का काम करवा रहे थे। रोज की तरह रविवार को भी महेंद्र साइट पर काम करवा रहे थे। शाम करीब 5.20 बजे वह मकान के गेट के पास खड़े थे। इस बीच सुपर स्प्लेंडर बाइक सवार दो हमलावर वहां पहुंचे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे साथी का चेहरा खुला था। बिना किसी बातचीत के एक हमलावर ने पिस्तौल निकाल कर महेंद्र की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली कनपटी के आरपार निकल गई। खून से लथपथ महेंद्र वहीं गिर पड़े।
हत्या से कॉलोनी में दहशत
थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सुरक्षित गेटेड कॉलोनी में सरेशाम फायरिंग से इलाके में दहशत है। शाम के समय घरों से बाहर निकल रहे लोग घरों में ही कैद हो गए। वहीं खून से लथपथ महेंद्र गेट के पास ही पड़े रहे। एक स्थानीय युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। डीसीपी मध्य ख्याति गर्ग, एडीसीपी मध्य राघवेंद्र मिश्रा, एसीपी कृष्णानगर पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस महेंद्र को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हमलावरों का रूट चार्ट तैयार कर रही पुलिस
एसीपी के मुताबिक पास के एक अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें बाइक सवार हमलावरों की तस्वीरें कैद हुई हैं। एक हमलावर नीली जैकेट व पीली पैंट पहने था। बाइक चला रहे इस हमलावर ने हेलमेट पहन रखी थी। वहीं पीछे बैठे हमलावर ने नीली जींस और गाजरी रंग की जैकेट पहन रखी थी। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही उनके वारदात स्थल तक पहुंचने व वहां से निकलने का रूट चार्ट तैयार कर रही है। वहीं फोरेंसिक व सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। पुलिस को आशंका है किमौके पर मिला मोबाइल मृतक महेंद्र का है जो फिलहाल लॉक है। पुलिस लॉक खुलवाने के लिए विशेषज्ञों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें