फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः युवक की धारदार हथियार व ईंट से कूचकर हत्या, मौके पर मिला ये सामान

Sat, 19 Oct 2019 01:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में पारा के मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर के सीताकुंड के पास बृहस्पतिवार देर रात 30 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के दौरान उसका साथियों से विवाद हुआ होगा।

विज्ञापन


इसके बाद उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पारा त्रिलोकी सिंह ने बताया कि शव की सूचना बृहस्पतिवार रात करीब 10.45 बजे मिली। युवक पहनावे से मजदूर लग रहा है। शरीर पर नीली जींस, लाल रंग की टी शर्ट थी।

टी शर्ट पर परशुराम का चिह्न फरसा बना हुआ था। गले में गमछा लिपटा था। उसके चप्पल पर पत्थर रखा मिला। कपड़े में डिस्टैम्पर, पेंट और सीमेंट की परत जमी थी। मौके पर एक नुकीली लकड़ी का टुकड़ा और प्लास्टिक की बोरी मिली है। पुलिस के मुताबिक, हत्यारों ने युवक पर बाएं तरफ से हमला किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज पर टिकी पड़ताल

उसके बाएं तरफ सिर में सुराख हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक ईंट से कूंचकर मौत के घाट उतारा गया है। हत्या की सूचना पर देर रात को सीओ आलमबाग लाल प्रताप सिंह भी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सीओ लाल प्रताप सिंह के मुताबिक, युवक की पहचान के लिए आसपास के जिलों की पुलिस को तस्वीर भेजी गई है। वहीं क्राइम ब्रांच, सुपर-30 व इंस्पेक्टर के नेतृत्व में तीन टीमें लगाई गई है।  जल्द खुलासा हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें