फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की मौत के मामले में अज्ञात पर हत्या का केस

Sat, 22 Feb 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महिला की मौत के मामले में अज्ञात पर हत्या का केस
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के जीआईसी कंपाउंड में बृहस्पतिवार को हुई वंदना की मौत के मामले में थाने में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई चौकी इंचार्ज निशातगंज ने की है। पुलिस ने शुक्रवार को मृतका की आरोपी भाभी दीपा से पूछताछ की। पर कोई खास बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह के मुताबिक दीपा ने पूछताछ में बताया कि ननद उनसे विवाद कर रही थी। बात बढ़ने पर वंदना ने खुद को चाकू मारा था। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उनकी मौत हो गई थी। बता दें कि बृहस्पतिवार को ननद-भाभी में झगड़े के दौरान चाकू चल गई थी। घटना में वंदना की मौत हो गई थी। एडीसीपी मध्य ने बताया कि दीपा से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें