फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों के शौकीनों को महंगा पड़ सकता है नगर निगम का ये फैसला

Sat, 23 Jun 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नगर निगम बहुत जल्द सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स में मूवी शो का टैक्स 24 गुना बढ़ाने जा रहा है। ऐसा इसलिए कि पिछले 20 सालों से यह टैक्स नहीं बढ़ाया गया है और यह बेहद कम है। सिनेमा घरों में आया बदलाव और टिकट की कीमतें बढ़ना भी एक कारण है। दरअसल, 27 जून होने वाली कार्यकारिणी बैठक में नगर निगम की आय बढ़ाने को लेकर कई प्रस्ताव रखे जाएंगे।

विज्ञापन


उनमें यह भी शामिल है। इसके अलावा जीएसटी आने के बाद प्रचार नियमावली की जगह उपविधि बनाकर खत्म हुई आमदनी फिर से पाने की तैयारी है। इसके लिए उपविधि बनाने का प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए कार्यकारिणी में लाया जा रहा है।
नगर निगम में प्रशासन का जोर इन दिनों आय स्रोत बढ़ाने पर है।

इसको लेकर आय के नए साधन तलाशने के साथ पुराने साधनों में बढ़ोतरी की जा रही है। इसके लिए टैक्स व शुल्क की दरों में बढोतरी की जा रही है। कुछ नए प्रस्ताव भी आय बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं। जिन्हें नगर निगम कार्यकारिणी में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन

नगर निगम में सिनेमा घरों से शो टैक्स लिए जाने का प्रावधान काफी पहले से लागू है। अभी सिनेमा घरों से प्रति शो 25 रुपये ही टैक्स लिया जाता है। इस दर से बीते साल नगर निगम को करीब 18 लाख रुपये की आय हुई थी। अब शो टैक्स को बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां देखें, टैक्स की नई दरें

money
कार्यकारिणी में ये प्रस्ताव भी आएंगे 
- नगर निगम सीमा के अंदर हेलिपैड, हवाई अड्डा व हवाई पट्टियों पर प्रति व्यक्ति 100 रुपये और चार्टड विमान, हेलिकॉप्टर आदि की प्रति उड़ान पर 3000 रुपये टैक्स लगाएंगे 
- मकानों की नए सिरे से नंबरिंग, ताकि हाउस टैक्स से आय को बढ़ाया जा सके
- सातवें वेतनमान के तहत संविदा कार्यरत लिपिक का पारिश्रमिक 7100 रुपये महीना से बढ़ाकर 19900 रुपये और चपरासी का 7000 से बढ़ाकर 18000 रुपये किया जाना
- नगर निगम जारी करेगा तंबाकू दुकान का लाइसेंस 

- वैवाहिक समारोह के लिए बुकिंग करने वाले स्कूल, बैंक व मोबाइल टावर लगाने वाले स्कूलों पर से यूजर चार्ज वसूलना
- हर वार्ड में  बोर्ड लगाना जिस पर महापौर व पार्षद का नाम और मोबाइल नंबर रहे
- कार्यदायी संस्था के जरिये मार्ग प्रकाश विभाग में कार्यरत अवर अभियंताओं का मानेदय 9000 से 20500 रुपये प्रतिमाह किया जाना

- महापौर संयुक्ता भाटिया के पति व पूर्व विधायक स्वर्गीय सतीश भाटिया के नाम पर सिंगार नगर कॉलोनी चौराहे का नामकरण करना व उनकी प्रतिमा लगाना
- महानगर कल्याण मंडप का नाम पूर्व महापौर स्वर्गीय एससी राय के नाम पर करना
- अवध चौराहे से आलमबाग चौराहा होते हुए मवैया चौराहे तक की सड़क का नामकरण स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के नाम पर करना

यह होंगी शो टैक्स की नई दरें
- मल्टीप्लेक्स प्रति शो - 600 रुपये
-वातानुकूलित सिनेमा घर प्रति शो- 300 रुपये
-साधरण सिनेमा घर प्रति शो -100 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें