फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हमले के बाद एक्शन में नगर निगम अवैध डेयरियों के 197 मवेशी जब्त

विज्ञापन
अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माैजूद महापौर सुषमा खर्कवाल व अन्य।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में अवैध डेयरियों को हटाने के दौरान दो दिन पहले हुए पथराव के बाद मंगलवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। गादियाना में अवैध डेयरियों पर अभियान चलाकर 197 मवेशी जब्त कर लिए। देर शाम पथराव, मारपीट में शामिल पांच और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय अराजक तत्वों ने हमला किया था। इसमें नगर निगम कर्मचारी घायल हुए थे। एक दरोगा को भी पकड़कर पीटा गया था। पथराव में निगम के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे। इस पर नगर आयुक्त गौरव कुमार और मेयर सुषमा खर्कवाल ने गहरी नाराजगी जताई थी। इसके चलते मंगलवार को हुई कार्रवाई की कमान खुद महापौर और नगर आयुक्त ने संभाली। पुलिस व पीएसी के सहयोग से अवैध डेयरियों के 197 मवेशियों को जब्त कर लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दबंग अवैध डेयरी संचालकों की एक न चली।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, निगम टीम के साथ अभद्रता एवं हमला करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इलाके में वर्षों से अवैध डेयरियां चल रही हैं। इससे सड़कों व नालियों में गोबर भरा रहता है। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान अवैध रूप से रखीं 197 भैंसें पकड़ी गईं। इन्हें विभिन्न कांजी हाउसों में रखा गया है।
विज्ञापन

हमले में पांच और गिरफ्तार
नगर निगम व पुलिस टीम पर पथराव, बंधक बनाकर मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पारा पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश चंद्र राठौर ने बताया कि इस मामले में पुलिस रविवार को आफरीन और खुशबून को गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सरफराज अली उर्फ लाल बाल वाला, रिजवान, मोहम्मद सलामुद्दीन अली, शहाबुद्दीन और मोहम्मद इस्लाम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पशुओं को लेकर की जा रही कार्रवाई के विरोध में हमला करने की बात कबूली है।
हमलावरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
निगम की टीम पर हमला करने के 13 से अधिक नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस अब गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने बताया कि अराजकता फैलाने और पुलिस-प्रशासन की टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पकड़े गए मवेशियों की संख्या व कांजी हाउस के नाम
46 भैंस - राधा उपवन गोशाला
40 भैंस- ठाकुरगंज कांजी हाउस
31 भैंस - पीजीआई कांजी हाउस
33 भैंस- आलमबाग कांजी हाउस
46 भैंस + 1 बड़ी पड़िया- ऐशबाग कांजी हाउस

अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माैजूद महापौर सुषमा खर्कवाल व अन्य।

अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माैजूद महापौर सुषमा खर्कवाल व अन्य।

अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माैजूद महापौर सुषमा खर्कवाल व अन्य।

अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माैजूद महापौर सुषमा खर्कवाल व अन्य।

अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माैजूद महापौर सुषमा खर्कवाल व अन्य।

अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माैजूद महापौर सुषमा खर्कवाल व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें