गोसाईंगंज। रकीबाबाद गांव के बाहर सड़क बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर 10वीं के छात्र आदर्श कुमार की मौत के मामले में परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को आदर्श का शव ननिहाल रकीबाबाद पहुंचा। परिजनों और ग्रामीणों ने एलडीए अधिकारियों व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गड्ढे के आसपास सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। करीब चार घंटे के हंगामे के बाद इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह व एलडीए अधिकारी मौके पर पहुंचे। एलडीए अधिकारियों ने ठेकेदार को बुलाया। ठेकेदार ने मृतक छात्र के परिजनों को दस लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। आदर्श अपने नाना नंदलाल की देखभाल के लिए ननिहाल में रहता था।