फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम से राहत दिलाएगी ये मल्टीलेवल पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी को जाम से राहत दिलाने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में मल्टीलेवल पार्किंग का रास्ता साफ होने लगा है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ट्रैफिक पुलिस की ओर से सुझाए गए 14 मल्टीलेवल पार्किंग में से दो पर सहमति बन गई।
विज्ञापन


ज्योतिबाफूले पार्क और ग्लोब पार्क की जमीन पर अंडरग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। चौक स्थित ज्योतिबाफूले पार्क में प्रस्तावित पार्किंग की क्षमता 669 वाहन और ग्लोब पार्क पार्किंग में 750 होगी।

डीएम ने इन दोनों पार्किंग पर अंतिम अनुमोदन के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने को कहा है। वहीं शेष मल्टीलेवल पार्किंग स्थल के चयन के लिए बनाई गई सर्वे कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चौक सहित कलेक्ट्रेट, हाईकोर्ट व स्वास्थ्य भवन के सामने सड़क पर पार्किंग के कारण आए दिन जाम लगता है। समिति ने इन इलाकों को जाम से राहत दिलाने के लिए ज्योतिबाफूले पार्क और ग्लोब पार्क की जमीन पर अंडरग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव बैठक में पेश किया। दोनों ही प्रस्तावित पार्किंग स्थल विकसित किए जाने के बाद इसके ऊपरी हिस्से पर पार्क का वर्तमान बनाया रखा जाएगा।
विज्ञापन

बनाए रखेंगे पार्क का वर्तमान स्वरूप

जिलाधिकारी ने कमेटी से अन्य प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग के स्थान चयन की रिपोर्ट तीन दिन में देने को कहा है। केजीएमयू चौराहे के समीप, पत्रकारपुरम, गोमतीनगर, मुंशी पुलिया, इंदिरानगर और जानकीपुरम के भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक रूट पर ये मल्टीलेवल पार्किंग बनाए जाएंगे। स्थान चिह्नित करने के बाद इनके निर्माण का प्रस्ताव शासन के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

11 पार्किंग पीडब्ल्यूडी, तीन बनाएगा नगर निगम
रोड इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के तहत 14 मल्टीलेवल पार्किंग स्थलों में से 11 का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी और तीन का निर्माण नगर निगम की ओर से किया जाना है। ज्योतिबाफूले पार्क की मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण नगर निगम से कराने की योजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें