फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः रेप के विवादित बयान पर मुलायम सिंह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलात्कार पर विवादित बयान देने को लेकर सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव पर केस दर्ज हो गया है। यूपी के महोबा में न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गोयल ने मुलायम सिंह यादव को 16 सितंबर तक तलब किया है।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने 18 अगस्त को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गैंगरेप को लेकर एक बड़ा विवादित बयान दे डाला था। मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि एक महिला के साथ चार लोग एक साथ लोग दुष्कर्म नहीं कर सकते।

उनके इसी बयान के बाद महोबा के मजिस्ट्रेट अंकित गोयल ने स्वतः ही संज्ञान लिया। साथ ही समन भी जारी किया है। महोबाद की कुलपहाड़ तहसील में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ ये केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेप के बारे में ये सब कहा था मुलायम सिंह ने

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि रेप एक करता है, चार लोग फंसा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा था कि एक महिला से चार लोग एक साथ दुष्कर्म कर ही नहीं सकते।

कई बार तो रेप की घटनाओं में एक ही परिवार के चार भाइयों को फंसा दिया जाता है। मुलायम सिंह ने आगे कहा था कि 21 करोड़ की आबादी वाले यूपी में दो फीसदी रेप की घटनाएं सामने आई हैं। ये दो फीसदी भी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित एमपी और राजस्थान में यूपी से ज्यादा बलात्कार होते हैं। एमपी में यह आंकड़ा 9.8 फीसदी है तो राजस्थान में 7 फीसदी।

उन्होंने कहा कि बदायूं रेप कांड पर यूपी सरकार को काफी बदनाम किया गया जबकि सीबीआई ने खुलासा किया कि वहां रेप ही नहीं हुआ था। इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव रेप के बारे में एक बड़ा विवादित बयान दे चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें