फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ND के खिलाफ सपा नहीं उतारेगी प्रत्याशी

Tue, 15 Apr 2014 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया है कि वह जिस भी रूप में चुनाव लड़ेंगे, सपा उनके साथ है।
विज्ञापन


पार्टी उनके सामने उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी। इस मुलाकात के बाद एक बार फिर यह अटकल शुरू हो गई है कि क्या तिवारी सपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं?

तिवारी के विशेष कार्याधिकारी भवानी दत्त भट्ट ने यहां जारी एक बयान में बताया कि सपा मुखिया ने पूर्व मुख्यमंत्री से उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की और कुशल क्षेम पूछी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी के चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच यादव ने अपनी ओर से बताया कि वह जिस रूप में भी चुनाव लड़ें, सपा उनके साथ है।

वह उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर मानते हैं। सपा उनके सामने उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी।

यादव के पहुंचने पर तिवारी के पुत्र रोहित शेखर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर रोहित की मां उज्जवला भी उपस्थित थीं।

रोहित ने सपा मुखिया से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने की इच्छा जताई तो मुलायम ने भी सीएम से जल्द मुलाकात की सलाह दी।

करीब एक घंटे की मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच देश-दुनिया के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें