फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा बोलीं- परमेश्वर की कृपा से हमारे-आपके नेता जी बिल्कुल स्वस्थ हैं

Mon, 05 Oct 2020 04:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव व अपर्णा यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पूरी तरह स्वस्थ है। यह जानकारी उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, परमेश्वर की कृपा से पिताजी यानी आपके हमारे प्यारे नेताजी स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सपा नेता व पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का उनका पैतृक गांव ककोर के कढोरे का पुरवा में निधन हो गया। वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बहुत करीबी थी। उनके निधन के बाद नाम एक जैसा होने से लोग सपा संरक्षक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने लगे जिस पर अपर्णा यादव ने ट्वीट किया है।



पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव 92 साल के थे। वह 1949 में गांव के सरपंच बने और लगातार पांच बार इस पद के लिए चुने गए। वह 1973 से 1988 तक भाग्यनगर के ब्लॉक प्रमुख रहे और फिर 1990 में विधान परिषद के लिए चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अभी कुछ समय पहले ही कानपुर के एक अस्पताल से स्वास्थ्य लाभ कर घर लौटे थे लेकिन फिर तबीयत खराब हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें