फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने माना, मोदी से सीधी लड़ाई

Sat, 08 Feb 2014 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने प्रदेश में बिजली संकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी रैलियों में भीड़ उमड़ी तो मोदी ने कहा, नेताजी भीड़ की बात मत करो, विकास की बात करो। गोंडा में हमने विकास की बातें कही, अभी तक मोदी ने उनका जवाब नहीं दिया।

उन्होंने दोहराया कि, क्या वे बताएंगे कि गुजरात में दवाई, पढ़ाई और सिंचाई मुफ्त है? क्या मुस्लिम लड़कियों को 30 हजार की सहायता दी जा रही है? 30 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है? कहा कि प्रदेश में बिजली संकट के लिए भाजपा दोषी है। प्रदेश में भाजपा ने चार बार सरकारें बनाई।
विज्ञापन


एक बार स्पष्ट बहुमत से और तीन बार बसपा के साथ पर बिजली उत्पादन की एक भी यूनिट नहीं लगाई। वह सीएम बने तो शाहजहांपुर और इलाहाबाद में विद्युत उत्पादन यूनिटें लगाई। अब सरकार ललितपुर में दो हजार मेगावाट का प्लांट लगा रही है।

डांस में बुराई क्या, बड़े-बड़े लोग करते हैं...

सपा मुखिया ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुजफ्फरनगर में युवा नेता की पार्टी में महिला डांसर के साथ डांस करने वाले नेताओं को क्लीन चिट दे दी। एक सवाल में जवाब में उन्होंने कहा कि डांस में बुराई क्या है? बड़े-बड़े लोग डांस करते हैं।

मुलायम ‌सिंह यादव ने कहा कि डांस करना अच्छी एक्सरसाइज है। गौरतलब है कि नगर विकास राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप पिछले दिनों एक महिला डांसर के साथ डांस करने की वजह से सुर्खियों में हैं।

अमेठी-रायबरेली पर फैसला हालात देखकर

मुलायम सिंह ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में हमने अमेठी और रायबरेली में प्रत्याशी नहीं उतारे थे। कांग्रेस ने भी हमारे और अखिलेश यादव के सामने उम्मीदवार खड़े नहीं किए थे।

मुलायम ने कहा कि इस बार प्रत्याशियों को लेकर कोई भी फैसला परिस्थितियों को देखकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामपुर में प्रत्याशी तय करने की जिम्मेदारी आजम खां को सौंपी गई है।

कांग्रेस ने भाजपा के आगे घुटने टेके

मुलायम सिंह ने सांप्रदायिक हिंसा विरोधी बिल की आड़ में कांग्रेस की घेराबंदी में कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस पर भाजपा के आगे घुटने टेकने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बिल को जल्दबाजी में लाई और फिर वापस ले लिया।

मुलायम ने कहा ‌कि भाजपा नहीं चाहती थी कि बिल पास हो, इसलिए विरोध किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस सांप्रदायिक ताकतों के दबाव में काम करती है। कांग्रेस की नीति नफे-नुकसान को देखकर राजनीति करने की है। कांग्रेस सांप्रदायिकता के आगे झुकती रही है।

अखिलेश सरकार से पूरी तरह संतुष्ट

मुलायम सिंह ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार के कामकाज से वह पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने अखिलेश सरकार की दिल खोलकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि हर खेत तक नहरों और नलकूपों का पानी गया है।

मुलायम ने कहा कि सड़कों की मरम्मत चल रही है। किसानों का 1650 करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया, मुफ्त लैपटॉप बांटे गए, लड़कियों को कन्या विद्या धन दे रहे हैं।

मुलायम ने कहा कि मोदी विकास की बात करते हैं, उनके राज्य के बजट की आधी राशि के बराबर पैसा तो सपा सरकार ने लोगों की जेबों में दे दिया।

तीसरा मोर्चा चुनाव के बाद

मुलायम सिंह ने कहा कि तीसरा मोर्चा बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन इसका स्वरूप लोकसभा चुनाव के बाद सामने आएगा। चुनाव से पहले पूरी तरह एका संभव नहीं है। चुनाव में तीसरे मोर्चे का बहुमत आएगा।

मुलायम ने कहा कि जिन राज्यों में क्षेत्रीय दल हैं, वे अच्छी तादाद में सीटें जीतेंगे। मुलायम के बाद कथन के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपने एक बयान में कहा कि केंद्र में इस बार तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक जैसी ही पार्टी हैं।
विज्ञापन

हमलावरों पर होगी कार्रवाई

टांडा में विहिप नेता रामबाबू गुप्ता और भतीजे की हत्या के बाद उनके बेटे पर कातिलाना हमले को मुलायम सिंह ने गंभीर बताया। घटनाओं में सपा विधायक का नाम आने पर कहा कि दोषी जो भी होगा, उसे बख्‍शा नहीं जाएगा। सरकार उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि सपा सरकार ने सांप्रदायिक हिंसा विरोधी बिल की खास बातों को पहले ही प्रदेश में लागू कर दिया है। मुजफ्फरनगर में दंगाइयों पर सख्ती की, दंगा पीड़ितों की पूरी मदद की।

मुलायम ने कहा ‌कि हम दंगाइयों के सामने झुकते नहीं हैं। जरूरत पड़ी तो हमने गोलियां भी चलवाईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें