फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी को हरा लखनऊ लौटे मुलायम सिंह

Fri, 13 Mar 2015 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव लखनऊ लौट आए हैं। बीमारी की वजह से उन्हें पहले पीजीआई और फिर गुडगांव में भर्ती होना पड़ा था।
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव लंबी बीमारी से लड़कर लखनऊ लौट आए हैं। शुक्रवार की दोपहर वह एक विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे। लखनऊ पहुंचने के बाद वह सीधे अपने आवास पर गए।

मुलायम सिंह का हालचाल लेने के लिए मुलायम सिंह के बेटे और उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी वहां पहुंचे। मुलायम सिंह से मुलाकात करने के बाद उन्होंने कहा कि नेता जी बिल्कुल स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


हालांकि मुलायम सिंह आने वाले कुछ दिनों में किसी से भी मिलेंगे नहीं। उनके स्वास्थय के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि होली के एक दिन पहले मुलायम सिंह को फेफड़े में संक्रमण की समस्या महसूस हुई थी। उन्हें आनन-फानन लखनऊ के पीजीआई में रात करीब 1 बजे भर्ती कराया गया।

करीब एक से डेढ़ घंटे के उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन अगले दिन दोपहर को फिर उनकी तबियत बिगड़ी। इसके बाद उन्हें पीजीआई फिर से ले जाया गया।
विज्ञापन


बाद में हालत और संजीदा हो जाने पर मुलायम सिंह गुड़गांव स्थित मेंदाता अस्पताल में भर्ती हो गए। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उनका स्वाइन फ्ल का टेस्ट भी किया। लेकिन वह टेस्ट निगेटिव रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें