फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी का जादू उतर चुका है, पूरी ताकत झोंक दो'

Sat, 30 Aug 2014 08:17 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को विधानसभा की सीटों के प्रभारियों और प्रत्याशियों के साथ बैठक करके उपचुनावों की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें। इन चुनावों के नतीजों का संदेश देश भर में जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जो माहौल था, वह बदल चुका है। कई राज्यों के उपचुनावों में भाजपा को करारा झटका लगा है। मोदी का जादू उतर चुका है।
Trending Videos

केंद्र सरकार भूल चुकी है अपने वादे

सपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में 11 विधानसभा सीटों के उपचुनावों के प्रभारी मंत्री और प्रत्याशी मौजूद थे। मुलायम सिंह ने सभी से उनके क्षेत्रों का फीडबैक लिया।

कहा कि उन्हें जिन नेताओं के दौरे चाहिए, वे बता दें। जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं। लोकसभा चुनाव के दौरान जो माहौल था, वह बदल चुका है। जो ख्वाब दिखाकर जनता से वोट लिए गए, उन्हें केंद्र सरकार भूल गई है।

न महंगाई रुक सकी है और न ही सीमाओं पर हालात बदले हैं। सपा मुखिया ने कहा कि ये सब बातें जनता को बताई जाएं।

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिशों से भी लोगों को आगाह करें। बैठक में आमतौर पर सभी प्रभारियों और प्रत्याशियों ने माहौल को अनुकूल बताते हुए जीत की संभावना जताई।
विज्ञापन

मिलीं स्‍थानीय नेताओं की शिकायतें

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सपा के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अलग-अलग बातचीत में कई प्रभारियों और प्रत्याशियों ने कुछ स्थानीय नेताओं की भूमिका की शिकायत की।

मुलायम सिंह ने सभी से तालमेल कर चुनाव लड़ने की सलाह दी। कहा कि पार्टी विरोधी काम करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं को हर जगह खड़ा किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें