पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन को पारिवारिक सम्मेलन करार दिया है। कहा मुलायम सिंह ने इसे एक परिवार की पार्टी बनाकर रख दिया है।
लोकसभा में भी यह एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। पूरे राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हीं के परिवार का कब्जा रहा। वे शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री गुजरात से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं। अमेरिका व भूटान के दौरों में भी वे गुजरात का गरबा व डांडिया ही करके चले आये।
प्रधानमंत्री द्वारा गांधी जयंती के दिन झाड़ू लगाने को भी उन्होंने नाटक करार दिया है। कहा मोदी अब इंदिरा गांधी व जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन भी मनाने की बात कर रहे हैं।