फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी अब सपा के सिपाही, लड़ेंगे चुनाव: अफजाल अंसारी

Sun, 09 Oct 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कौमी एकता दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने शनिवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कौएद के विलय के बाद मुख्तार अंसारी अब सपा के सिपाही हैं। पार्टी ने उम्मीदवार बनाया तो वे चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


कौएद का सपा में विलय 21 जून को मुलायम की हरी झंडी मिलने के बाद हुआ था। सीएम अखिलेश इससे नाखुश थे। उन्होंने मध्यस्थता करने वाले मंत्री बलराम यादव को उसी दिन बर्खास्त कर दिया था। 25 जून को सपा संसदीय बोर्ड ने विलय को खारिज कर दिया था। तभी से मुद्दा गरमाया हुआ था।

तीन दिन पहले शिवपाल सिंह यादव ने खुलासा किया है कि कौएद का सपा में विलय हो चुका है। मुलायम इसे मंजूरी दे चुके हैं।

सपा मुख्यालय के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत में अफजाल अंसारी ने कहा कि मुलायम सिंह से मुलाकात बहुत अच्छी रही। क्या मुख्तार अंसारी भी सपा से चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी टिकट देगी तो जरूर लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के लिए तैयार हो गए मुलायम

मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विलय की घोषणा के बाद अफजाल ने मुलायम से सपा मुख्यालय में मुलाकात की। इससे पहले वे शिवपाल सिंह से मिले। समझा जा रहा है कि उन्होंने पूर्वांचल के राजनीतिक समीकरणों को लेकर बातचीत की है।

कौएद का गाजीपुर, मऊ, बलिया समेत पूर्वांचल के कुछ जिलों में असर है। अफजाल ने गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में सपा मुखिया की रैली कराने का प्रस्ताव रखा। मुलायम सिंह इसके लिए तैयार हो गए हैं। रैली नवंबर माह में प्रस्तावित है।

अफजाल के र्भाई सिगबतुल्ला अंसारी मोहम्मदाबाद से ही विधायक हैं। उनके दूसरे बाहुबली भाई मुख्तार मऊ से विधायक हैं। खुद अफजाल गाजीपुर से सपा के सांसद रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें