फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस लेने की मांग: धरने पर बैठे सांसद की एसपी से बहस, बोले- आप लड़ना चाहते हैं... मैं आमरण अनशन करूंगा

Fri, 14 Jun 2024 04:27 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के सांसद राकेश राठौर मुस्लिम युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के मामले में धरने पर बैठ गए। आरोप है कि इन युवकों ने महंत पर हमला कर किया था।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सांसर राकेश राठौर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंगमुनि पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान उनके साथी को भी चोटें आईं है। महंत ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने विशेष समुदाय के युवकों को हिरासत में लिया है। इसके विरोध में सांसद राकेश राठौर धरने पर बैठ गए हैं। सांसद राकेश राठौर ने कहा कि वह 17 वर्षीय किशोरी फलक को छुड़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस उसे भी थाने ले आई थी। उन्होंने कहा कि अगर किशोरी निर्दोष है तो उसे तुरंत छोड़ दिया जाए। 

विज्ञापन


इस दौरान सांसद से पुलिस अधीक्षक प्रेम प्रकाश से बहस भी हुई जिस पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें यहां से जबरदस्ती हटाने का प्रयास किया गया तो वो आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। 

थाना क्षेत्र के उदासीन आश्रम कमाल सरांय बड़ी संगत के प्रबंधक महंत बजरंगमुनि ने बताया कि देर शाम अपनी माता जी को लखनऊ से देखकर वापस आ रहे थे। उनकी माता जी अस्पताल में भर्ती हैं। आरोप है कि असोरढ मार्ग से होते हुए वह भुइंऊ ताली तीर्थ बाग के निकट पहुंच रहे थे। इसी दौरान एक विवादित बाग में विशेष समुदाय के लोग आम तोड़ रहे थे। महंत ने मना किया तो वह नहीं माने। उन्होंने कस्बा चौकी पर फोन किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, बोले- धर्म को राजनीति से दूर रखें, बुनियादी मुद्दों पर हो बात

ये भी पढ़ें - हार पर भाजपा में रार: हारे उम्मीदवारों ने बंद लिफाफे में सबूत समेत बताई वजह, इन जातियों ने बनाई चुनाव से दूरी
विज्ञापन


मौके पर दो सिपाही पहुंचे आरोपी उनसे भी लड़ने लगे। महंत जैसे तैसे आश्रम के निकट पहुंचा तो पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। महंत को बचाने पहुंचे उनके साथी पंकज को दबंगों ने बुरी तरह से पीट दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्लेवालों पर भी आरोपियों ने हमला किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए।

महंत ने पुलिस को तहरीर दी है। महंत पर पहले भी कई हमले हो चुके हैं। एसओ नीरज सिंह ने बताया कि आम तोड़ने को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ था। हमले की जांच की जा रही है। वहीं ,सांसद को समझाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें