फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bypoll In UP: सांसद चंद्रशेखर का एलान- सभी 10 सीटों पर लड़ेंगे उपचुनाव; 'नेमप्लेट' विवाद पर कही यह बात

Sat, 20 Jul 2024 01:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सांसद चंद्रशेखर ने कहा है कि आजाद समाज पार्टी यूपी की सभी 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने सीएम योगी से भी कांवड़ यात्रा के रूट के लिए जारी किए गए आदेश को वापस लेने की अपील की।
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर ने कहा है कि पार्टी सभी 10 सीटों पर दमदारी से उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जातिविहीन समाज की राजनीति हम ही करेंगे। वह प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


कांवड़ रूट पर दुकानों पर नाम लिखने के निर्देश पर उन्होंने कहा कि इस सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। यह निर्णय वापस हो। ताकि सांप्रदायिक तनाव न हो। यह निर्णय अगर सरकार का है तो वह वापस ले और अगर किसी अधिकारी का है तो उस पर कार्रवाई हो।

बंजर जमीन गरीब-कमजोर में बांट दें
चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार खराब व बंजर जमीन को गरीब, कमजोर में बांट दें। जाति, धर्म के नाम पर राजनीति बंद हो। उन्होंने कहा कि इस सरकार में दलित, पिछड़े, मुस्लिमों का दमन हो रहा है। अधिकारी, कर्मचारी, नौजवान कोई सुरक्षित नहीं है। अभी बनारस में एडीएम की पिटाई हो गई है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। इनकी (सरकार की) आंतरिक लड़ाई ही नहीं खत्म हो रही है तो यह बाकी चीजों को क्या देखेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें