लखनऊ। गोमतीनगर निवासी महिला पर बंदूक तानकर अलीगंज के विष्णुपुर कॉलोनी निवासी शाहरुख ने बेटी से संबंध बनवाने का दबाव डाला। पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे तलाश रही है। बेटी के मुताबिक कुछ माह पहले उनका निकाह शाहरुख से तय हुआ था। पारिवारिक परिस्थितियों के कारण शादी न हो सकी तो वह गुस्सा गया। आरोप है कि उसने युवती की फोटो एडिट करके अश्लील बनाकर भाई को भेज दी। निकाह न करने पर भाई की हत्या की धमकी भी दी।
युवती का आरोप है कि 12 जनवरी को घर पहुंचे शाहरुख ने उसकी मां पर बंदूक तान दी और उसके साथ संबंध बनबाने का दबाव डालने लगा। मां के चीखने पर भाग निकला। फिर बहनोई को एडिट की गई फोटो भेज दी। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।