कानपुर के बर्रा विश्वबैंक के एच ब्लॉक में कैंसर से पीड़ित बेटे को खून की उल्टी करते देख सदमे में आई मां की मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद बेटे ने भी दम तोड़ दिया। एक घर में दो अर्थियां देखकर मोहल्ले वालों की भी आंखें नम हो गईं।
परिवार की माली हालत खराब होने के कारण शवों के अंतिम संस्कार के लिए रिश्तेदारों के साथ ही मोहल्ले वाले भी आगे आए।
एसीएम, सीओ और समाजसेवी भी घर पहुंचे और मृतक युवक की पांच बेटियों की मदद की। सरकार से भी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
एच ब्लॉक में रहने वाला मनोज (39) आटो चलाता था। परिवार में पत्नी आराधना, पांच बेटियां मानसी (13), प्रियांशी (11), साक्षी (9), आस्था (7), अदिति (2) और मां गायत्री (70) थीं। आराधना के मुताबिक मनोज को करीब चार साल से मुंह का कैंसर था।