फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामुकाबले के महारथी होंगे युवा: लखनऊ में 7,02,244 युवा मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में करेंगे प्रतिभाग

Tue, 19 Mar 2024 06:32 PM IST
ishwar ashish ज्ञान बिहारी मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लोकसभा सीट लखनऊ में करीब सात लाख से अधिक युवा मतदाता लोकसभा के महामुकाबले के महारथी होंगे। लखनऊ में 20 से 29 आयुवर्ग के 6,55,005 मतदाता हैं।
विज्ञापन
युवा मतदाता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र के महापर्व में युवा पीढ़ी की भागीदारी खास होगी। इस बार न केवल नए मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है बल्कि युवा भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए उत्साही हैं। लखनऊ में कुल 7,02,244 युवा मतदाता हैं, जो अपनी पसंद का सांसद चुनेंगे। इनमें 18 से 19 आयुवर्ग के 47,239 वोटर हैं। वहीं, 20 से 29 आयु वर्ग के 6,55,005 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन


युवा जोश को साधने के लिए सभी दल सक्रिय हो गए हैं। हालांकि नए भारत का सचेत युवा अपने भविष्य को लेकर चैतन्य है। युवाओं की भागीदारी से न केवल वोट प्रतिशत बढ़ेगा बल्कि इसका संदेश भी स्पष्ट होगा। युवा मतदाताओं के आंकड़े को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां उन्हें लुभाने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा, कांग्रेस, सपा या फिर बसपा। हर पार्टी युवाओं को अपने साथ जोड़ना चाह रही है। इसके लिए राजनीतिक दल युवाओं के हित और उनके लिए किए गए कार्यों का लेखा जोखा भी रख रही है। 

ये भी पढ़ें - 1971 की सियासी जंग: चुनावी समर में राजा ने चाचा को हराया और बन गए 'यूपी टाइगर', पढ़ें - रोचक किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने दिए संकेत... स्वामी प्रसाद मौर्य और वरुण गांधी को दे सकते हैं टिकट


लखनऊ के अलावा गोंडा, अयोध्या, सुलतानपुर, अमेठी, रायबरेली, सीतापुर समेत अन्य जिलों में भी युवा मतदाताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इन जिलों की सभी सीटों पर युवा वोटर की ताकत किसी भी प्रत्याशी को तख्त पर बिठा सकती है और उसे नीचे उतारने का भी दमखम रखती है। खासकर, पहली या फिर दूसरी बार मतदान करने वाले युवा किसी भी दल का गणित बनाने या बिगाड़ने की ताकत रखते हैं। गोंडा जिले में युवा मतदाताओं की संख्या 41,886 है। वहीं सुलतानपुर में 23,699 युवा वोटर पहली बार मतदान करेंगे। 

18 से 19 आयुवर्ग के 47,239 और 20 से 29 आयुवर्ग के 6,55,005 हैं मतदाता
लखनऊ में मतदाताओं की स्थिति
आयु वर्ग -- मतदाता
18 -- 19,47,239
20 -- 2,96,55,005
80 -- 89,51,520
90 -- 9,98,490
100 -- 1,19,218
120 से ऊपर -- 10 (16 मार्च 2024 तक के आंकड़े) 

प्रदेश के मतदाताओं की स्थिति
आयु वर्ग -- मतदाता
18-19 -- 16,75567 
20-29 -- 3,57,22,043 
30-39 -- 3,72,24,128 
40-49 -- 2,91,19,135
50-59 -- 2,04,18,553
60-69 -- 1,20,82,571
70-79 -- 5,67,1,489
80+  -- 21,48,406 (आंकड़े वर्ष 2019 के हैं)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें