फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक दिन में सर्वाधिक 54,207 कोरोना सैंपल की जांच, 24 घंटे में 1733 नए मरीज मिले

Fri, 17 Jul 2020 06:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक 54,207 कोरोना के सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1733 नए मामले पाए गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 13,79,534 कोरोना सैंपल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश अब 16445 कोरोना के सक्रिय मामले हैं जबकि 27,634 लोग पूरी तरह ठीक होकर जा चुके हैं। अब तक 1084 लोगों की मौत हुई है।
 

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में धारा 188 के अंतर्गत अब तक 1,14,000 एफआईआर दर्ज की गई हैं जबकि 2,66,000 लोगों को नामजद किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कुल 63,000 वाहन सीज किए गए और 47 करोड़ रुपये की राशि वसूली जा चुकी है। प्रदेश में अब तक फेक न्यूज के कुल 1856 मामले दर्ज किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें