फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सौ दिन में 4.75 लाख घरों तक पहुंचेगा नल से जल, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने रखा लक्ष्य

Sun, 10 Apr 2022 03:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

 हर घर जल योजना के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्य चल रहा है। इससे करीब 30 लाख आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने हर घर जल योजना के तहत अगले सौ दिन में 4.75 लाख घरों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इससे करीब 30 लाख आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। अब तक प्रदेश में इस योजना से 35.59 लाख घरों को लाभ मिल चुका है। इस योजना में प्रदेश भर में 2 करोड़ 64 लाख 27 हजार 705 घरों तक पानी की सुविधा पहुंचाई जानी है।

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि 4.75 लाख घरों में नल से जल उपलब्ध कराने से जुड़े कार्यों में लगभग 3000 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके तहत निर्माणाधीन 300 ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं से करीब 2.5 लाख घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। वहीं रेट्रोफिटिंग की करीब 280 पाइप पेयजल योजनाओं से करीब एक लाख घरों में नल से जल पहुंचेगा।

इसके साथ ही 61 जिलों में भूजल आधारित 150 ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं के जरिए 0.75 लाख घरों में नल का कनेक्शन जोड़कर पानी आपूर्ति की जाएगी। विंध्य व बुंदेलखंड क्षेत्र में 75 पाइप पेयजल योजनाओं को पूरा करके 0.5 लाख घरों में नल का कनेक्शन देकर पानी आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


सभी 75 जिलों में चल रहा कार्य: राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक अखंड प्रताप सिंह के अनुसार हर घर जल योजना के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्य चल रहा है। इसमें विंध्य व बुंदेलखंड के नौ जिलों और पानी की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण पांच अन्य जिलों में सतही जलस्रोतों के जरिए शोधित जल घरों को आपूर्ति करने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं 61 जिलों में भूगर्भ जल से व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें