फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में संक्रमण फैलाने और छिपाने पर 175 से ज्यादा पर मुकदमे, 23 विदेशी जमाती भी शामिल

Thu, 16 Apr 2020 10:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को फैलाने, इसे छिपाने और लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस ने 11 थानों में मुकदमे दर्ज किए हैं। लॉकडाउन के दौरान दर्ज इन 27 मुकदमों में 175 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें 23 विदेशी, 5 मुतवल्ली व गाइड केअलावा, तब्लीगी जमात से जुड़े व स्थानीय लोग शामिल हैं। पुलिस इन मुकदमों में बनाए गए आरोपियों की लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


जेसीपी नवीन अरोरा के मुताबिक शुरुआती दौर में तब्लीगी जमात के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 23 विदेशी, 5 मुतवल्ली व गाइड शामिल हैं। ये मुकदमे काकोरी, कैसरबाग, मड़ियांव, सरोजनीनगर में दर्ज किए गए हैं। इन सभी पर कोरोना का संक्रमण फैलाने के आरोप हैं। 

इन मुकदमों में जिन विदेशी नागरिकों को आरोपी बनाया गया है, पुलिस ने उनके पासपोर्ट व वीजा जब्त कर लिए हैं। इनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया। वहीं काली सूची में डाल दिया है। इसके बाद सभी को दोबारा 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 12 अन्य थानों में मुकदमा दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन


इनमें कैंट, कैसरबाग, गाजीपुर, हसनगंज, चौक, वजीरगंज, तालकटोरा, गुडंबा, गोमतीनगर व मड़ियांव शामिल हैं। इन थानों में दर्ज मुकदमों में 136 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इस दौरान कुल 175 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक लखनऊ में 1229 मदरसों की सूची तैयार की है। इन मदरसों में आने-जाने वाले लोगों का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।
 
विज्ञापन

दिल्ली में दर्ज मुकदमे के 28 आरोपी लखनऊ में

जेसीपी के मुताबिक दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन मरकज में कोरोना संक्रमण के मामले मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 28 ऐसे लोग आरोपी हैं जो लखनऊ के हैं। दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट पर इन आरोपियों की तलाश लखनऊ पुलिस कर रही है। इनमें तीन लोग मिले जो कोरोना संक्रमित हैं। इसके अलावा अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

रोजाना औसतन 21 मुकदमे दर्ज हो रहे 
जेसीपी के मुताबिक लखनऊ कमिश्नरेट में लॉकडाउन के दौरान औसतन प्रतिदिन 21 मुकदमे दर्ज किए गए। कुल 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान 442 मुकदमा दर्ज किए गए हैं। इसमें 1200 से अधिक लोगों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। वहीं इस दौरान कुल 71 आपराधिक मामले दर्ज हुए, जिनमें 236 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से ज्यादातर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें