फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग हुए कोविड संक्रमण मुक्त, 32 जिलों में एक भी सक्रिय मामला नहीं

Tue, 14 Sep 2021 01:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी के 32 जिलों में कोरोना का एक भी मरीज शेष नहीं है। वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटों में 17 लाख 19 हजार 279 लोगों ने कोविड टीकाकवर प्राप्त किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 60 जिलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 181 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। अब तक 16 लाख 86 हजार 522 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से आधी हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

प्रदेश में अब तक अब तक 7 करोड़ 53 लाख 18 हजार 532 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 91 हजार 446 सैम्पल की टेस्टिंग में 33 नए मरीजों की पुष्टि हुई। मात्र  16 जनपदों में ही नए मरीज मिले। इसी अवधि में 25 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

प्रदेश में कोविड की अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश के 32 जनपदों (अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सुल्तानपुर और सोनभद्र) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटों में 17 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

प्रदेश में विगत 24 घंटों में 17 लाख 19 हजार 279 लोगों ने कोविड टीकाकवर प्राप्त किया। 13 सितम्बर तक पहली खुराक लेने वालों की संख्या 07 करोड़ 36 लाख से अधिक हो गई है। जबकि दोनों डोज प्राप्त करने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ के पार होने वाली है।

प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 8 करोड़ 86 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें