प्रदेश में टीकाकरण 15 करोड़ पार हो गया है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए टीकाकरण की गति बढ़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच के रूप में टीकाकरण का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने में हेल्थ वर्कर्स, कोरोना वॉरियर्स सहित टीकाकरण अभियान में योगदान करने वाले सभी लोगों के प्रयास अभिनन्दनीय हैं। उन्होंने कहा कि लक्षित आयु वर्ग के जिन लोगों ने अभी तक टीके की खुराक नहीं ली है उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाए।
सोमवार को 14 लाख 90 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। इस तरह प्रदेश में कुल टीकाकरण 15 करोड़ एक लाख से अधिक हो गया है। इसमें 10 करोड़ 63 लाख लोगोंको पहली एवं चार करोड़ 38 लाख लोगों को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य की अपेक्षा 70 फीसदी से अधिक लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। प्रयास है कि नवंबर के अंत तक ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कर लिया जाए।