फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज आवेदन में मुरादाबाद फिर अव्वल, लखनऊ दूसरे नम्बर पर

Fri, 10 Mar 2017 11:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के 4,380 मुसलमानों ने हज आवदेन के मामले में  फिर अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। जबकि, लखनऊ इस वर्ष भी दूसरे पायदान पर रहा। प्रदेश में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जिले मैनपुरी से सबसे कम महज 21 लोग ही हज करने जाएंगे। हिंदुस्तान के हज कोटे की सीटों में इजाफा होने के बाद इस बार हज आवेदकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


सूबे से 51,356 लोगों ने आवेदन किया। जबकि, बीते वर्ष 48,673 ही आवेदन आए थे। सऊदी अरब सरकार ने मक्का में प्रमुख मस्जिद में चल रहे विस्तार कार्य संपन्न होने के बाद वर्ष-2012 में हाजियों की संख्या में की गई 20 फीसदी की कटौती को इस साल खत्म कर दिया है।

इससे भारत का हज कोटा 1.36 लाख सीटों से बढ़कर 1.70 लाख हो गया है। इस वर्ष मैनपुरी से सबसे कम महज 21 आवेदन किए गए हैं, जबकि बीते वर्ष चित्रकूट में सबसे कम मात्र आठ आवेदन हुए थे। इस बार  मुरादाबाद से सबसे अधिक 4,380 लोगों ने आवेदन कर पहला स्थान बरकरार रखा है।
विज्ञापन


बीते साल यह संख्या 4,150 थी। जबकि, लखनऊ इस बार भी दूसरे नंबर पर रहा। यहां से 2,950 आवेदन आए। बीते साल 2,588 हज आवेदन मिले थे। वहीं, राज्य हज कमेटी के चेयरमैन और काबीना मंत्री मोहम्मद आजम खां के जिले रामपुर से मात्र 1,697 लोगों ने फॉर्म भरा। पिछले साल यहां से 1,592 लोगों ने आवेदन किया था। इसके अलावा, कानपुर नगर से 2,084 व सीतापुर से 565 ने फॉर्म भरा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें