मानसून एक्सप्रेस ने यूपी में अनुमान से दो दिन पहले ही पूर्वांचल के रास्ते दस्तक दे दी है। रविवार को झारखंड-बिहार से सटे जिलों व आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज के अलावा अवध के जिलों बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली में मानसूनी बौछारों से मौसम सुहाना हो गया। प्रदेश में सर्वाधिक 66 मिली बारिश बहराइच में हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाब के क्षेत्र के कारण मानसून ने यूपी में तेजी दिखाई है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में भी एक-दो दिन में मानसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
यूपी में मानसून की दस्तक
वर्ष तारीख
2021 13 जून
2020 15 जून
2019 22 जून
(यूपी में सामान्यत: 15 जून के आसपास मानूसन की दस्तक होती है।)
कहां कितनी बारिश
बहराइच 66 मिमी
प्रयागराज 42.8 मिमी
सुल्तानपुर 36.6
रायबरेली 28.6
वाराणसी 12.6
अयोध्या 12.0
गोरखपुर 10.2