फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: अगले 24 से 48 घंटे में दस्तक दे सकता है मानसून, झमाझम बारिश के आसार

Wed, 29 Jun 2022 05:32 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में जल्द ही झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके आसार बन रहे हैं। कई जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हो रही है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को हुई बारिश ने मानसून के स्वागत का संकेत दे दिया है। मौसम विभाग ने भी अगले 24 से 48 घंटे में मानसून के दस्तक देने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद से ही बादल छाए रहे कहीं-कहीं छिटपुट बूंदें भी पड़ीं। इससे पहले मंगलवार को दोपहर तक तेज धूप के बाद अचानक बादल गरजने लगे, फिर बादलों ने डेरा डाला और शहर के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। इसने काफी दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दी।

हालांकि, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि बारिश तो हुई, लेकिन एयरपोर्ट स्टेशन पर इसे मापा नहीं जा सका है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में राजधानी में मानसून की आमद के पूरे आसार हैं। अनुमान के चलते दो जुलाई तक झमाझम बरसात हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें