फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: खत्म हुआ बारिश का दौर, मौसम विभाग ने बताया प्रदेश से कब तक विदा हो जाएगा मानसून

Wed, 27 Sep 2023 06:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

यूपी में बारिश का दौर करीब-करीब खत्म हो गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बरसात हो सकती है। हालांकि पूरे प्रदेश में एक साथ मानसूनी बारिश के आसार अब नहीं बचे हैं। 
विज्ञापन
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश बंद हो चुकी है। - फोटो : pexel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितंबर बीतने के साथ ही यूपी से मानसून की विदाई होनी शुरू हो जाएगी। देश के कुछ हिस्सों से पहले ही मानसून लौटने की शुरुआत हो चुकी है। दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान से मानसून ने लौटना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


जहां तक उत्तर प्रदेश की बात है तो आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक यहां भी शुरुआत पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से होगी। एक-दो दिन में मानसून विदाई लेने लगेगा। अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम मध्य भारत के कुछ और हिस्सों में परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं। 

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी एक-दो अक्तूबर तक फुहारें पड़ने के आसार हैं। पूर्वी इलाकों में बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवा हवाओं का असर अभी बरकरार है। इस कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। हालांकि अब तेज और भारी बारिश की संभावनाएं कम ही बची हैं। 
विज्ञापन


लखनऊ में एक और हफ्ते का मेहमान होगा मानसून

 मानसून को राजधानी की मेहमाननवाजी इतनी पसंद आई है कि जाते-जाते एक हफ्ते और यहां डेरा डालने के आसार बढ़ गए हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह कहते हैं कि बुधवार को चक्रवातीय दबाव के कारण कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण परिस्थितियां बारिश के अनुकूल हो रही हैं। इस कारण मानसून राजधानी में एक सप्ताह ज्यादा ठहर सकता है। 30 सितंबर की रात से दो अक्तूबर तक बारिश के आसार बन रहे हैं।

बुधवार को दोपहर में लखनऊ में अचानक हुई बारिश से मौसम में नरमाहट आई। हालांकि ये बारिश कुछ ही इलाकों में हुई। हजरतगंज में ही कुछ दूर पर बरसात हुई तो बाकी जगह सूखा रहा। अतुल कुमार सिंह कहते हैं कि धूप के कारण वायुमंडल में स्थानीय अस्थिरता पैदा होती है, इसके कारण कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश देखी गई।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें