फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनवे पर बंदर ने मचाया उत्पात, फ्लाइट तक पहुंचा

Sun, 01 Sep 2013 01:58 PM IST
लखनऊ/नरेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बंदर रनवे पर कूद कर उछल-फांद मचाने लगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट कर्मियों का इस बंदर करीब घंटे पर खूब छकाया।

काफी मशक्कत के बाद वह बंद पाइप की रेलिंग के सहारे छत से चढ़ गया तो कर्मियों ने राहत की सांस ली।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टर्मिनल पर यह बंदर शाम चार बजे दिखाई दिया। एयरपोर्ट कर्मियों ने इस बंदर को बाहर निकलने के लिए खदेड़ा तो वह रनवे पर कूद गया।
विज्ञापन


कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बंदर फ्लाइट के पास तक पहुंच गया था। कर्मियों ने रनवे से बंदर को खदेड़ा तो वह टर्मिनल सीलिंग की पाइप पर चढ़कर बैठ गया।

बंदर यहां पर करीब डेढ़ घंटे तक एक पाइप से दूसरी पाइप पर छलांग लगाता रहा। बाद में पाइप के सहारे ही छत के ऊपर चढ़ गया। जानकारी में आया कि नए टर्मिनल पर बने एक पैनल रास्ते के जरिए बंदर अंदर घुसा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें