केंद्र सरकार ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि पीड़ित किसानों की सहायता के नाम यूपी सरकार को महज 2800 करोड़ रुपये देगी। शुक्रवार को इसकी सूचना राज्य सरकार को दी गई।
जबकि राज्य ने केंद्र से 7,600 करोड़ रुपये की सहायता मांगी थी। इससे राज्य सरकार की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।
गौरतलब है कि सूबे में इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलें नष्ट हो गई थी। इसके बाद किसानों को राहत के नाम पर केंद्र व राज्य के बीच खूब दावे किए गए।
केंद्र ने किसान हितैषी चेहरा पेश करते हुए ज्यादा किसानों की मदद के लिए राहत के मानक बदले तो प्रदेश सरकार ने आगे बढ़कर अपनी ओर से भी सहायता का ऐलान किया।