फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : गणतंत्र दिवस समारोह में दानिश को हटाकर कुर्सी पर बैठे मोहसिन, वीडियो वायरल

Sat, 28 Jan 2023 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर विधानभवन के सामने निकली परेड का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें हज कमेटी के चेयरमैन व पूर्व मंत्री मोहसिन रजा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बगल में बैठने के लिए पहले से मंच पर मौजूद अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश अंसारी को हटाकर बैठते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन




इसकी खूब चर्चा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मोहसिन सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन के बाद मंच पर दानिश को दूसरी ओर बैठने के लिए इशारा करते हैं। दोनों के बीच कुछ बातचीत भी होती है। इस दौरान मोहसिन दानिश को हटाकर खुद सोफे पर उपमुख्यमंत्री के बगल में बैठ जाते हैं। 

कहा जा रहा है कि मोहसिन ने खुद को कैमरे के फ्रेम में बनाए रखने के लिए ऐसा किया है। इस प्रकरण पर दोनों नेताओं से बात की गई, लेकिन दोनों ने इस मुद्दे पर बोलने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें