सपा सरकार में गठित हुई कमेटी का कार्यकाल 27 अगस्त, 2018 को समाप्त हुआ था। मौजूदा सरकार ने बीते 9 सितंबर को इस कमेटी के 14 सदस्यों को नामित करने की घोषणा की थी। हालांकि इसमें कुछ विसंगतियां होने की वजह से बीते 28 दिसंबर को शासन ने कमेटी का पुनर्गठन कर अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी की थी।
अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा को सर्वसम्मति से बृहस्पतिवार को राज्य हज कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। तीन साल के इंतजार के बाद नई हज कमेटी का गठन कर अध्यक्ष का चुनाव किया गया है।
विज्ञापन
सपा सरकार में गठित हुई कमेटी का कार्यकाल 27 अगस्त, 2018 को समाप्त हुआ था। मौजूदा सरकार ने बीते 9 सितंबर को इस कमेटी के 14 सदस्यों को नामित करने की घोषणा की थी। हालांकि इसमें कुछ विसंगतियां होने की वजह से बीते 28 दिसंबर को शासन ने कमेटी का पुनर्गठन कर अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद राजधानी में बापू भवन स्थित अल्पसंख्यक कल्याण के सभागार में बृहस्पतिवार को हज कमेटी की पहली बैठक में मोहसिन को अध्यक्ष चुना गया।