इलाके के खुजेहटा गांव मे पिता व बेटे के बीच हुए विवाद के बाद बेटे ने पिता को लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह खुजेहटा गांव में मजदूर रामकरन (45) का बेटे लवकुश (19) का पैसों को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद बेटे ने पिता के ऊपर लाठी से वार कर दिया जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।