फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को पुलिस ने हटाया, ईको गार्डेन ले गए

Mon, 09 Mar 2026 02:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने ईको गार्डेन भेज दिया। बेसिक शिक्षा निदेशालय में सोमवार को अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा रहा। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के सामने धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को पुलिस ने हटा दिया है। इससे पहले अभ्यर्थियों ने पुलिस की उपस्थिति में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से मुलाकात की।

विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। हालांकि अभ्यर्थी इससे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने धरना जारी रखा। इसमें बाद पुलिस उनको बस से ईको गार्डेन ले गई।

गणित विज्ञान भर्ती अभ्यर्थी भी पहुंचे
बेसिक शिक्षा निदेशालय में सोमवार को अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा रहा। 69000 के साथ ही गणित विज्ञान भर्ती के अभ्यर्थी भी यहां पहुंचे। उन्होंने काउंसिलिंग के बाद भी आगे की प्रक्रिया ठप होने पर नाराजगी जताई। अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशक से मुलाकात की। उन्होंने जल्द आगे की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें