फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा मुकाबला जल्द, मोदी-मुलायम होंगे सामने

Wed, 15 Jan 2014 09:47 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल रैली में मुलायम सिंह वाराणसी में देश बचाओ-देश बनाओ रैली को संबोधित करेंगे तो वहीं मोदी गोरखपुर में विजय शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन


यह तीसरा मौका है जब मुलायम और मोदी एक ही दिन अलग-अलग सभाओं को संबोधित करेंगे।

रैलियों के लिहाज से भाजपा और सपा चुनावी तैयारियों में दूसरे दलों से आगे हैं। भाजपा प्रदेश में मोदी की पांच विजय शंखनाद रैली कर चुकी है तो सपा देश बचाओ-देश बनाओ रैलियों के क्रम में पांचवीं रैली करेगी।

अब तक ऐसे दो मौके रहे हैं जब सपा और भाजपा ने अलग-अलग स्थानों पर एक ही दिन रैलियां की।

मुलायम सिंह यादव जब बरेली रैली में गरज रहे थे तो मोदी आगरा में दहाड़ रहे थे। इसी तरह मुलायम सिंह ने बदायूं में रैली की तो उसी दिन मोदी की वाराणसी रैली थी।
विज्ञापन


बरेली में तो सपा मुखिया ने कहा था कि यदि उन्हें मोदी के आगरा रैली की पहले से जानकारी होती तो वे अपनी रैली की तारीख बदलवा देते। हालांकि इसके बाद बदायूं की विकास रैली भी इसी तरह हुई।
विज्ञापन


वाराणसी में सपा की रैली 23 जनवरी को हरदुआ के पंचवटी मैदान में होगी। इसके प्रभारी परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव बनाए गए हैं।

उसी दिन मोदी की गोरखपुर में रैली है इसलिए भी सपा चाहती है उनकी रैली में ज्यादा भीड़ जुटे। गोरखपुर में मोदी की रैली मानबेला में होगी। यह रैली सांसद योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा से जुड़ी है।

भाजपा इसमें सपा रैली से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें