यूपी एटीएस व पुलिस ने लखनऊ विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद रविवार दोपहर मॉक ड्रिल की जिसमें खामियां ही खामियां नजर आईं। सूचना दी गई कि विधानभवन परिसर में स्थित एसबीआई बैंक के सामने और मुख्य भवन के प्रथम तल पर लावारिस बैग पड़ा है और उसमें कुछ विस्फोटक हो सकता है। सूचना पर अलर्ट हो गया।
विज्ञापन
2 of 7
जिस पर पास में ही मौजूद क्विक रिस्पांस टीम ने पहुंचने का नाटक किया। एंबुलेंस बुलाई गई। फायर ब्रिगेड भी बिना हूटर बजाए ही पहुंच गई।
विज्ञापन
3 of 7
इस दौरान सबकुछ जैसे-तैसे बस पूरा ही कर लिया गया। प्रेक्षकों की टीम ने लूप होल्स पर प्वाइंट्स नोट कर लिए।
4 of 7
मॉक ड्रिल के बाद यूपी एटीएस आईजी असीम अरुण ने कहा कि हमें कुछ और उपकरणों की जरूरत है और हमें प्रोसीजर पर भी काम करना होगा।
विज्ञापन
5 of 7
आपको बता दें कि एटीएस व पुलिस ने विधानसभा में बुधवार को विस्फोटक मिलने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की।
विज्ञापन
6 of 7
इसके बारे में मीडिया को पहले ही बता दिया गया था कि इसे कवर करते समय ध्यान रखें कि लोगों में दहशत न फैले।