फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल किस्त वसूली कांड: पीड़ित का कराया गया मेडिकल परीक्षण, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

Tue, 15 Sep 2026 08:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गठित की गई टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में डीसीपी की फटकार के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
फोन की किस्त के लिए युवक का खून निकलवाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल की किस्त वसूली के नाम पर युवक को बंधक बनाकर उसका खून निकालकर बेचने के आरोप में डीसीपी की फटकार के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। एडीसीपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की है। मंगलवार को पुलिस ने निगोहां कस्बा स्थित गीता मोबाइल शॉप के मालिक शिवम सिंह को थाने बुलाकर पूछताछ की।

विज्ञापन


इसके साथ ही कस्बे की अन्य मोबाइल दुकानों पर काम करने वाले निजी फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों से भी पूछताछ की गई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की किस्त वसूली का मामला किन लोगों से जुड़ा था।

ये भी पढ़ें - यूपी: कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अगरतला से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो में धुएं के अलार्म से मचा हड़कंप


पुलिस के मुताबिक सोमवार रात रुपये वसूलने के आरोपी से फोन पर संपर्क हुआ था लेकिन इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। मंगलवार शाम तक पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। तीनों टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


गीता मोबाइल का मालिक बोला फाइनेंस के बाद हमारा कोई लेना-देना नहीं
गीता मोबाइल शॉप के मालिक शिवम सिंह ने बताया कि दुकान का काम केवल मोबाइल बेचना है। फाइनेंस होने पर कंपनी की ओर से दुकान को भुगतान कर दिया जाता है। इसके बाद किस्त वसूलने की जिम्मेदारी फाइनेंस कंपनी के एजेंटों की होती है। उन्होंने कहा कि उनका वसूली से कोई लेना-देना नहीं है। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

ये है मामला: निगोहां के राजाराम खेड़ा पुरहिया गांव निवासी नेवल को रिकवरी एजेंटों ने किस्त नहीं भर पाने पर आठ सितंबर को बंधक बना लिया था। इसके बाद उनका खून निकलवाया और पांच दिन तक पीटा। आरोप है कि घरवाले जब निगोहां थाने एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने टरका दिया। इसके बाद डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें