फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों की मदद के लिए लॉन्च किया मोबाइल एप, अब हर जानकारी होगी उपलब्ध

Thu, 11 Jul 2019 12:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब में भारत के हज यात्रियों की मदद के लिए पहली बार मोबाइल एप लॉन्च किया गया है। जेद्दाह में भारत के महावाणिज्य दूत नूर रहमान शेख ने ‘इंडियन हाजी इंफॉर्मेशन सिस्टम’ मोबाइल एप की शुरुआत की। आपातकाल में मदद के लिए टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि इस मोबाइल एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। एप पर हज यात्री का पासपोर्ट नंबर, मक्का, मदीना, मीना में उनकी रिहाइश का ब्योरा, उड़ान की जानकारी, हज सेवक की तैनाती, अस्पताल और रेस्टोरेंट की जानकारी उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में हज यात्री टोल फ्री नंबर 8002477786 के जरिए भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकेंगे। इसके अलावा मदद के लिए व्हाट्सएप नंबर-00966543891481 भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने सलाह दी कि हज यात्री निर्धारित गाइडलाइन के हिसाब से ही अपने साथ सामान लेकर जाएं। पान-बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी व अन्य मादक पदार्थ कतई साथ लेकर न जाएं। पकड़े जाने पर सऊदी कानून के मुताबिक जेल अथवा मृत्यु दंड भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन

असुविधा से बचने को दवाएं व एक जोड़ी कपड़ा रखें साथ

हज कमेटी के सचिव ने कहा कि हज यात्री अपने लिए जरूरी दवाएं, डॉक्टर का पर्चा, एक जोड़ी कपड़ा, चप्पल, एहराम, पासपोर्ट, वीजा, हेल्थ वैक्सीनेशन कार्ड और ई-ब्रेसलेट अपने हैंडबैग में जरूर रखें। कभी-कभी सऊदी अरब पहुंचने के बाद हज यात्रियों का सामान उनके कमरों में देर से पहुंच पाता है। ऐसे में हज यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें