फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी का फरमानः अब परीक्षार्थी अपने साथ ना लाएं ये सामान, परिसर में नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 04 Dec 2019 02:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के विभिन्न हिस्सों और आसपास के जिलों से परीक्षा देने लखनऊ विश्वविद्यालय आने वाले परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल और बैग लेकर नहीं आएंगे। अगर वे ऐसा करते हैं तो परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। उन्हें मुख्य द्वार के बाहर ही अपने मोबाइल और बैग छोड़ने होंगे।

विज्ञापन


इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विवि प्रशासन की नहीं होगी। लविवि प्रॉक्टर ने परिसर से एक छात्र का बैग और मोबाइल चोरी होने की घटना के बाद यह फरमान जारी कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति पा ली है।
लविवि में शहर के विभिन्न हिस्सों के साथ ही बाराबंकी, सीतापुर और हरदोई से भी काफी विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं।

विवि में इस समय परीक्षा चल रही है। इस बीच सोमवार को एक परीक्षार्थी का बैग उसके परीक्षा कक्ष के बाहर से चोरी हो गया था। सीसीटीवी में भी इसकी रिकॉर्डिंग है। परीक्षार्थी ने शिकायत दर्ज कराई तो विवि प्रशासन ने परिसर में मोबाइल फोन और बैग लाने पर ही पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन


प्रॉक्टर प्रो. अलका पांडेय की ओर से जारी इस आदेश पर छात्राओं का कहना है कि मोबाइल फोन होने पर घरवालों को भी संतोष रहता है कि कोई अप्रिय घटना होने पर वे तुरंत सूचना दे देंगी। मोबाइल फोन से 112 नंबर डायल करके पुलिस को भी सूचना दी जा सकती है। लविवि प्रशासन मोबाइल आदि रखने की व्यवस्था करने के बजाय इस पर प्रतिबंध लगा रहा है।

विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं में होती है व्यवस्था

लखनऊ यूनिवर्सिटी
लविवि परीक्षार्थियों के बैग और मोबाइल फोन की सुरक्षा करने से अपना पल्ला झाड़ रहा है। वहीं प्रतियोगी परीक्षा के दौरान एक दिन में एक लाख तक परीक्षार्थी शामिल होते हैं। इनमें अनिवार्य रूप से मोबाइल और बैग की सुरक्षा की व्यवस्था होती है।

बैठक कर लेंगे उचित निर्णय
कुलपति से इस संबंध में बात की जाएगी। दूर-दराज के विद्यार्थियों खासकर छात्राओं के मोबाइल और बैग के लिए एक विशेष कमरे की व्यवस्था की जा सकती है। बैठक करके इस पर उचित निर्णय लिया जाएगा। - डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता, लविवि

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें