अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने संशोधित भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें आयोग के स्तर पर प्रक्रियाधीन भर्ती परीक्षाओं की अपडेटेड स्थिति दी गई है।
आयोग कंप्यूटर आपरेटर भर्ती-2016 की लिखित परीक्षा इसी महीने तथा अवर अभियंता एवं उप वास्तुविद भर्ती-2016 व वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती-2019 की लिखित परीक्षाएं जनवरी-2020 में कराने की तैयारी कर रहा है।
कनिष्ठ सहायक भर्ती-2019 की लिखित परीक्षा की तिथि 24 दिसंबर पहले ही घोषित की जा चुकी है। आयोग ने प्रक्रियाधीन 25 भर्ती परीक्षाओं की विभिन्न स्तर पर जारी भर्ती कार्यवाही की विस्तार से जानकारी दी है।
आयोग ने 2016 से चल रही नलकूप चालक भर्ती व विधान भवन रक्षक/वन रक्षक भर्ती की कार्यवाही पूरी करते हुए चयनित अभ्यर्थियों के संबंध में आयोग की संस्तुति संबंधित विभागों को भेज दी है।