फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC Election 2020: विधान परिषद में स्नातक और शिक्षकों की 11 रिजर्व सीटों पर 55.47 प्रतिशत हुआ मतदान

Tue, 01 Dec 2020 08:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक क्षेत्र की छह और स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है। स्नातक खंड की सीटों के लिए 1808 मतदान स्थलों पर 12.69 लाख मतदाता और शिक्षक क्षेत्र की सीटों के लिए 813 मतदान स्थलों पर 2.06 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव मैदान में कुल 199 उम्मीदवार हैं। फिलहाल सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान जारी है। पढ़ें चुनाव से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
MLC Election 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:53 PM, 01-Dec-2020

5 बजे तक 55.47 प्रतिशत हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खंड स्नातक की पांच और खंड शिक्षक की 6 सीटों पर मतदान सपन्न हो गया है। एमएलसी सीटों पर 55.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

07:10 PM, 01-Dec-2020

मेरठ जनपद के लिए शिक्षक सीट के लिए 66.39 प्रतिशत मतदान

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में शाम 5:00 बजे तक मेरठ व सहारनपुर मंडल के सभी 9 जनपदों में मिलाकर स्नातक के लिए  42.86 व शिक्षक के लिए 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं जनपद मेरठ में स्नातक के लिए 43.63 प्रतिशत व शिक्षक के लिए 66.39 प्रतिशत मतदान हुआ। 

07:04 PM, 01-Dec-2020

इटावा में शिक्षक सीट के लिए 59.55 प्रतिशत मतदान  

शिक्षक: 59.55 प्रतिशत 
स्नातक: 38.61

विज्ञापन
06:42 PM, 01-Dec-2020

हरदोई में शिक्षक सीट के लिए 71.62 प्रतिशत मतदान  

शिक्षक: 71.62 प्रतिशत 
स्नातक: 39.56

06:38 PM, 01-Dec-2020

प्रतापगढ़ में संपन्ना हुआ मतदान 

प्रतापगढ़ में मतदान संपन्न हुआ। यहां स्नातक के लिए कुल 33.93 प्रतिशत जबकि शिक्षक के लिए 59.24 प्रतिशत मतदान किया गया। 

विज्ञापन
06:34 PM, 01-Dec-2020

प्रयागराज-झांसी में कुल 43.44 प्रतिशत मतदान

प्रयागराज-झांसी स्नातक शिक्षक विधान परिषद चुनाव में मतदान संपन्न हुआ। यहां कुल 43.44 प्रतिशत मतदान किया गया।

06:29 PM, 01-Dec-2020

सहारनपुर में 5 बजे तक शिक्षक सीट के लिए 67.68 प्रतिशत मतदान

सहारनपुर में 5 बजे तक मतदान: 

  • शिक्षक: 67.68  प्रतिशत
  • स्नातक: 40.97  प्रतिशत 

06:28 PM, 01-Dec-2020

सरधना में शिक्षक सीट के लिए 5 बजे तक 73.95 प्रतिशत मतदान

सरधना में 5 बजे तक मतदान 

  • स्नातक: 62.11  प्रतिशत
  • शिक्षक:  73.95 प्रतिशत

 

06:19 PM, 01-Dec-2020

जानी में 5 बजे तक शिक्षक सीट के लिए 89.5 प्रतिशत मतदान

जानी में 5 बजे तक मतदान 

  • स्नातक:52.9  प्रतिशत
  • शिक्षक:  89.5  प्रतिशत

06:12 PM, 01-Dec-2020

एटा में 5 बजे तक स्नातक सीट के लिए 46.86 प्रतिशत मतदान

 एटा में 5 बजे तक मतदान 

  • स्नातक: 46.86 प्रतिशत
  • शिक्षक:  77.75 प्रतिशत

06:05 PM, 01-Dec-2020

मैनपुरी में स्नातक सीट के लिए 5 बजे तक 47.95 प्रतिशत मतदान

मैनपुरी में 5 बजे तक मतदान 

  • स्नातक: 47.95 प्रतिशत
  • शिक्षक: 76.09 प्रतिशत 

05:52 PM, 01-Dec-2020

बागपत में शिक्षक सीट के लिए 5 बजे तक 69.51 प्रतिशत मतदान

बागपत में 5 बजे तक मतदान 
स्नातक:  41.10 प्रतिशत 
शिक्षक: 69.51 प्रतिशत 

05:44 PM, 01-Dec-2020

इटावा में 4 बजे तक शिक्षक सीट के लिए 50.69 प्रतिशत मतदान

इटावा में 4 बजे तक मतदान 

  • शिक्षक: 50.69 प्रतिशत 
  • स्नातक: 33.47 प्रतिशत 

05:37 PM, 01-Dec-2020

हस्तिनापुर में शिक्षक सीट के लिए कुल 78 प्रतिशत मतदान

हस्तिनापुर में 5 बजे तक चुनाव समाप्त हो गया, जिसमें स्नातक सीट के लिए कुल 49.4 प्रतिशत मतदान किया गया। वहीं, शिक्षक सीट के लिए कुल 78 प्रतिशत मतदान किया गया। 

05:35 PM, 01-Dec-2020

सीतापुर में शिक्षक सीट के लिए 4 बजे तक 66.05 प्रतिशत मतदान

सीतापुर में 4 बजे तक मतदान :

  • शिक्षक : 66.05 प्रतिशत
  • स्नातक : 33.60 प्रतिशत

05:31 PM, 01-Dec-2020

मेरठ में 4 बजे तक स्नातक सीट के लिए 38.83 प्रतिशत मतदान

मेरठ में 4 बजे तक मतदान

  • स्नातक:  38.83 प्रतिशत
  • शिक्षक: 59.28प्रतिशत

05:18 PM, 01-Dec-2020

सहारनपुर में शिक्षक सीट के लिए 63.80 प्रतिशत मतदान

सहारनपुर में 4 बजे तक मतदान 

  • शिक्षक: 63.80 प्रतिशत 
  • स्नातक: 33.57 प्रतिशत 

05:08 PM, 01-Dec-2020

बागपत में मतदान जारी

बागपत में 4 बजे तक मतदान :

  • स्नातक:   37.72 प्रतिशत
  • शिक्षक:   65.8 प्रतिशत

05:02 PM, 01-Dec-2020

बिजनौर में 4 बजे तक 69.65 प्रतिशत मतदान

बिजनौर में चार बजे तक 69.65  प्रतिशत वोट पड़े।

04:53 PM, 01-Dec-2020

मुजफ्फरनगर में मतदान जारी

मुजफ्फरनगर में 4 बजे तक मतदान:
स्नातक:   41.72 प्रतिशत
शिक्षक : 55.72 प्रतिशत

04:31 PM, 01-Dec-2020

बुलंदशहर में वोटिंग जारी

4 बजे तक बुलंदशहर में वोटिंग प्रतिशत: 

  • ग्रेजुएट : 39.12 प्रतिशत 
  • शिक्षक: 59.59 प्रतिशत  

03:51 PM, 01-Dec-2020

सोनभद्र में शिक्षक-स्नातक के लिए वोटिंग जारी

सोनभद्र में शिक्षक-स्नातक के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर दो बजे तक खंड शिक्षक सीट के लिए 57.25 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, स्नातक सीट के लिए 27.78 प्रतिशत मतदान हुआ। 
 

03:44 PM, 01-Dec-2020

बाराबंकी में शिक्षक सीट के लिए 43.9 प्रतिशत मतदान

जनपद बाराबंकी में दोपहर 2:00 बजे तक स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में शिक्षक सीट के लिए 43.9 और स्नातक सीट के लिए 28.17 प्रतिशत मतदान हुआ। सुल्तानपुर में खंड शिक्षक निर्वाचन में 2 बजे तक 49 फीसदी मतदान हुआ। 

03:41 PM, 01-Dec-2020

अयोध्या में 42.67 प्रतिशत मतदान 

अयोध्या में 2 बजे तक खण्ड स्नातक के लिए 42.67 प्रतिशत मतदान हुआ।
 

03:32 PM, 01-Dec-2020

सैफई में अखिलेश यादव ने डाला वोट, बोले-किसानों का आंदोलन जायज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्नातक चुनाव का मतदान करने अपने गांव सैफ़ई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग ट्रेंड झूठ बोलने वाले लोग हैं। भाजपा बताए किसानों को समर्थन मूल्य और आय दोगनी करने के लिए कहां जाना होगा। इस सदन में लोकतंत्र की रक्षा करने वाली सपा को ही वोट करेंगे। किसानों का आंदोलन जायज है। किसानों के पक्ष में कानून होने चाहिए।

03:29 PM, 01-Dec-2020

आगरा में शिक्षक सीट पर 51.88 फीसदी मतदान 

आगरा खंड की शिक्षक सीट पर दोपहर 2 बजे तक 51.88 फीसदी मतदान हुआ है। स्नातक में 23.13 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है।

03:25 PM, 01-Dec-2020

हाथरस में हुआ 28.59 फीसदी मतदान

हाथरस जिले में एमएलसी के लिए आठ मतदान केंद्रों के 31 बूथों  पर मतदान चल रहा है। दो बजे तक जिले में 28.59 फीसदी मतदान हो चुका है। सभी बूथों पर मतदान को लेकर पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं सभी मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

03:22 PM, 01-Dec-2020

सहारनपुर में 2 बजे तक शिक्षक सीट के लिए 46.16 प्रतिशत वोटिंग

शामली जिले में मतदान केंद्रों पर भी व्यवस्था चौकस है। सहारनपुर में 2 बजे तक शिक्षक सीट के लिए 46.16 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, स्नातक के लिए 24.31 प्रतिशत मतदान हुआ। 

03:15 PM, 01-Dec-2020

सहारनपुर में कड़ी सुरक्षा में मतदान जारी

सहारनपुर जिले में एमएलसी स्नातक, शिक्षक के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा में मतदान जारी है। शामली में 2 बजे तक शिक्षक सीट के लिए 36.56 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, स्नातक के लिए 58.399 प्रतिशत मतदान हुआ। 
 

03:07 PM, 01-Dec-2020

मुजफ्फरनगर में शिक्षक सीट के लिए 43.80 फीसदी मतदान

मुजफ्फरनगर में एमएलसी स्नातक, शिक्षक के चुनाव के लिए जनपद में मतदान जारी है। जनपद में चुनाव के लिए 56 बूथ बनाएं हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम है। दोपहर 2 बजे तक स्नातक सीट के लिए 29.30 प्रतिशत, शिक्षक सीट के लिए 43.80 फीसदी मतदान हुआ है। 

03:02 PM, 01-Dec-2020

मैनपुरी में शिक्षक सीट के लिए 55 प्रतिशत मतदान 

मैनपुरी में दोपहर दो बजे तक स्नातक सीट के लिए 26 फीसदी और खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए 55 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मथुरा में शिक्षक सीट के लिए 47.66 और स्नातक सीट पर 24.29 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं।

02:58 PM, 01-Dec-2020

हापुड़ में 2 बजे तक स्नातक के लिए 25 फीसदी मतदान 

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक सीट के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से हापुड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। दोपहर 2 बजे तक स्नातक के लिए 25 व शिक्षक के लिए 54 प्रतिशत मतदान हुआ। 

02:51 PM, 01-Dec-2020

अमेठी में 2 बजे तक 54.92 फीसदी मतदान

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2020 जनपद अमेठी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। जिले में दोपहर 2 बजे तक 54.92 फीसदी मतदान हुआ है। 

02:47 PM, 01-Dec-2020

सीतापुर में मतदान जारी

सीतापुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए लखनऊ खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक जिले में मतदान प्रतिशत
शिक्षक निर्वाचन - 52.17 प्रतिशत
स्नातक निर्वाचन - 22.46 प्रतिशत
 

02:36 PM, 01-Dec-2020

बुलंदशहर में दो बजे तक स्नातक के लिए 26.9 व शिक्षक के लिए 47.07 प्रतिशत मतदान

बुलंदशहर जिले में स्नातक एवं शिक्षक सीट के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक स्नातक के लिए 26.9 व शिक्षक के लिए 47.07 प्रतिशत मतदान हुआ।
 

02:30 PM, 01-Dec-2020

हापुड़ में 12 बजे तक स्नातक के लिए 13.9 व शिक्षक के लिए 34.40 प्रतिशत मतदान

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक सीट के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से हापुड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों के बीच जारी मतदान में दोपहर बारह बजे तक स्नातक के लिए 13.9 व शिक्षक के लिए 34.40 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने हापुड़ नगर पालिका परिसर में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया।

02:22 PM, 01-Dec-2020

मैनपुरी में मतदान केंद्र के पास फायरिंग होने से सनसनी

मैनपुरी जिले के करहल कस्बा में एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र के पास फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम जांच कर रही है। फायरिंग करने वाले व्यक्ति के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना मंगलवार दोपहर तकरीबन 12 बजे की है। करहल ब्लॉक परिसर में बने मतदान केंद्र पर वोट डाले जा रहे थे। तभी मतदान कर्मियों और मतदाताओं ने गोली की आवाज सुनी। इससे दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र के पास किसी ने फायरिंग की। वजह क्या थी, यह पता नहीं चला सका है।

02:09 PM, 01-Dec-2020

 बुलंदशहर में 12 बजे तक स्नातक के लिए 12 व शिक्षक के लिए 24.34 प्रतिशत मतदान 

स्नातक एवं शिक्षक सीट के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से बुलंदशहर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। दोपहर बारह बजे तक स्नातक के लिए 12 व शिक्षक के लिए 24.34 प्रतिशत मतदान हुआ।

01:59 PM, 01-Dec-2020

अलीगढ़: 12 बजे तक स्नातक का 14.36 और शिक्षक का 25.96 फीसद मतदान

अलीगढ़-आगरा खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए आज जिले के 91 बूथों पर मतदान हो रहा है। 12 बजे तक रिकार्ड तोड़ मतदान होते हुए स्नातक का 14.36 और शिक्षक का 25.9 6 फीसद पर आंकड़ा पहुंच गया। इस दौरान मतदाता सूची में शहर के कुछ केंद्रों पर भारी गड़बड़ी पाई गई। 

01:50 PM, 01-Dec-2020

12 बजे तक 33.87 प्रतिशत मतदान

महराजगंज में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव मंगलवार को सुबह आठ बजे शांन्तिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक जिले के 11 मतदान केंद्रों पर कुल 33.87 प्रतिशत मतदान हुआ। 
 

01:43 PM, 01-Dec-2020

कुशीनगर में अब तक 37 फीसदी हो चुका है मतदान

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए कुशीनगर जिले में 15 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि सभी 14 ब्लाक मुख्यालयों व पडरौना नगर पालिका में बने मतदान केंद्र पर सुबह निर्धारित समय से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे तक 37 प्रतिशत वोट पड़ चुका है। मतदान केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है। सभी एसडीएम भी अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा। इसके बाद मतपेटियों को सील कराकर गोरखपुर भेजा जाएगा।

01:36 PM, 01-Dec-2020

एटा में स्नातक सीट पर 11.65 फीसदी 

जनपद एटा में दोपहर 12:00 बजे तक स्नातक सीट पर 11.65 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि शिक्षक सीट पर 34.24 फीसदी वोटिंग हुई है।
 

01:27 PM, 01-Dec-2020

मथुरा में स्नातक सीट पर 12.17 फीसदी मतदान 

मथुरा में दोपहर 12:00 बजे तक स्नातक सीट पर 12.17 फीसदी, शिक्षक सीट पर 23.85 फीसदी मतदान हुआ है।

01:23 PM, 01-Dec-2020

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने डाला वोट

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लखनऊ में नवयुग कॉलेज में वोट डाला। सुबह 10 बजे तक लखनऊ में मतदान प्रतिशत खंड शिक्षक 6.16 व खंड स्नातक 4.87 फीसदी हुआ है।

01:19 PM, 01-Dec-2020

श्रावस्ती में 12 बजे तक 32.45 फीसदी मतदान 

वहीं, श्रावस्ती में तहसील सभागार में 12 बजे तक 32.45 फीसदी मतदान हुआ। गिलौला में 12 बजे तक 94 मत पड़े,  पुरुष 78 व महिला 16 शामिल हैं। इकौना में 56 वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। 

01:16 PM, 01-Dec-2020

गोंडा में 31.43 फीसदी मतदान 

गोंडा में खंड शिक्षक निर्वाचन में दोपहर 12 बजे तक 31.43 फीसदी मतदान हुआ है। इस दौरान जिलाधिकारी ने बूथ का निरीक्षण किया। 

01:10 PM, 01-Dec-2020

मेरठ के हस्तिनापुर में 15 फीसदी का मतदान 

मेरठ के हस्तिनापुर में मंगलवार को लगभग 12 बजे तक विकास खंड हस्तिनापुर में एमएलसी चुनाव के लिए लगभग 15 फीसदी का मतदान हुआ है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इक्का-दुक्का वोटर ही बूथ केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।

01:04 PM, 01-Dec-2020

बागपत में 12 बजे तक स्नातक 15.2 व शिक्षक 34.1 फीसदी मतदान

बागपत में 12 बजे तक स्नातक 15.2 व शिक्षक 34.1 फीसदी मतदान हुआ। मुजफ्फरनगर में स्नातक 17 व शिक्षक 26 फीसदीी मतदान हुआ। 
 

12:59 PM, 01-Dec-2020

चित्रकूट में दोपहर 12:00 बजे तक 13.25 फीसदी मतदान 

प्रयागराज-झांसी स्नातक शिक्षक विधान परिषद चुनाव में मतदान जारी। चित्रकूट में दोपहर 12:00 बजे तक 13.25% मतदान हुआ।

12:53 PM, 01-Dec-2020

सहारनपुर में मतदान केंद्रों पर व्यवस्था चौकस 

सहारनपुर जिले में देहात क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर भी व्यवस्था चौकस रही। मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर ही प्रत्याशियों के शिविर भी लगे हैं, जहां से मतदाता अपनी पर्ची भी ले रहे हैं। प्रत्याशियों के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता इन शिविरों में लगाए गए हैं।

12:46 PM, 01-Dec-2020

झांसी में कड़ी सुरक्षा में मतदान 

झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक विधायक चुनाव में झांसी के बीकेडी कॉलेज में मतदान जारी है। मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। कड़ी सुरक्षा में मतदान हो रहा है। 

12:38 PM, 01-Dec-2020

डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

कन्नौज के बिधूना में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह मीणा व पुलिस अधीक्षक सुनीति ने तहसील परिसर में मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। 

12:29 PM, 01-Dec-2020

एसडीएम ने देखी व्यवस्था

कन्नौज तहसील सदर में एसडीएम गौरव शुक्ला ने शिक्षक निर्वाचन के दौरान व्यवस्था देखी।

12:19 PM, 01-Dec-2020

बुलंदशहर में 19 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी

बुलंदशहर के जनपद के 19 मतदान केंद्रों के 44 बूथ पर एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने एमएलसी निर्वाचन के लिए हो रहे मतदान के संबंध में डीएवी डिग्री कॉलेज में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। सभी बूथ पर वीडियो ग्राफ़र तैनात किए गए हैं। बूथ के प्रवेश द्वार पर तैनात आशा द्वारा थर्मल स्कैनिंग के साथ ही हैंड ग्लब्स प्रत्येक मतदाताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

12:12 PM, 01-Dec-2020

सुबह 10 बजे तक 6.01 प्रतिशत मतदान

विधान परिषद चुनाव में सुबह 10 बजे तक 6.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

12:05 PM, 01-Dec-2020

मुरादाबाद में बूथों पर लगीं लंबी कतारें 

मुरादाबाद में तहसील स्थित मतदान केंद्र पर बने तीन बूथों पर सुबह मतदान की रफ्तार कम रही, लेकिन अब काफी लंबी कतारें लग गई हैं। एक बूथ पर तो करीब 200 मतदाताओं की कतार लगी हुई है। सबसे खास बात है कि मतदाताओं में महिला शिक्षकों की संख्या सबसे अधिक है। यहां पर करीब 20 फ़ीसदी मतदान हुआ है।
 

12:01 PM, 01-Dec-2020

मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी के बस्ते पर दिखी भीड़

मुरादाबाद में एमएलसी चुनाव में तहसील मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी के बस्ते पर भीड़ दिखाई दी। जबकि अन्य प्रत्याशियों के बस्ते खाली पड़े दिखे। भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लेकर पहुंच रहे हैं।


मंडी समिति में महिला मतदाताओं की लगी लाइन

11:52 AM, 01-Dec-2020

चंदौसी में शांतिपूर्वक मतदान जारी 

चंदौसी में शिक्षक विधायक  चुनाव को लेकर तहसील परिसर में बने मतदान केंद्र पर सुबह 8:05 पहला वोट डाला गया अभी तक मतदान शांतिपूर्वक जारी है मतदान केंद्र पर प्रवेश से शिक्षकों के हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा है और थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। प्रत्याशी समर्थकों को बूथ से करीब 400 मीटर पहले बदायूं रोड पर ही रोक दिया गया है। मतदान धीरे-धीरे शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ अशोक कुमार ने निरीक्षण किया।

11:49 AM, 01-Dec-2020

अमरोहा में शिक्षक एमएलसी चुनाव जारी

अमरोहा में शिक्षक एमएलसी चुनाव जारी है। सुरक्षा के लिहाज से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बूथों पर पुलिस फोर्स तैनात है। वोट डालने के लिए शिक्षकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बूथ केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइज की व्यवस्था की गई है। चुनाव के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। अमरोहा ब्लाक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए हैं।
 

11:46 AM, 01-Dec-2020

मैनपुरी में 12 मतदान केंद्रों के वोटिंग

मैनपुरी जिले में शुरुआती दो घंटों में खंड स्नातक के लिए चार फीसदी और खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए छह फीसदी मतदान हुआ है। जिले में 12 मतदान केंद्रों के 36 बूथों पर मतदान कराया जा रहा है।

11:42 AM, 01-Dec-2020

मेरठ में दस बजे तक स्नातक 5.44 व शिक्षक 7.43 प्रतिशत मतदान 

मेरठ में सुबह दस बजे तक स्नातक 5.44 व शिक्षक 7.43 प्रतिशत मतदान हुआ। सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी मतदान करने पहुंचे वहीं अंबेडकर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर डीएम के बालाजी व एसएसपी अजय साहनी निरीक्षण के लिए पहुंचे।

11:40 AM, 01-Dec-2020

सहारनपुर में स्नातक श्रेणी में 3.7 और शिक्षक श्रेणी में 7.6 फीसदी मतदान

सहारनपुर जिले में 10 बजे तक स्नातक श्रेणी में 3.7 और शिक्षक श्रेणी में 7.6 फीसदी  रहा मतदान। अध्यापकों में वोटिंग का रुझान ज्यादा है।
 

11:38 AM, 01-Dec-2020

भाजपा प्रत्याशी अवनीश सिंह ने डाला वोट

हरदोई में भाजपा प्रत्याशी (स्नातक क्षेत्र) अवनीश सिंह ने कछौना के मतदान केंद्र पर डाला वोट
 

11:33 AM, 01-Dec-2020

सेक्टर मजिस्टेट ने किया निरीक्षण

झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक विधायक चुनाव में सेक्टर मजिस्टेट एसके शर्मा ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। पोलिंग बूथों पर मतदान करने के लिए वोटर पहुंच रहे हैं। 
 

11:27 AM, 01-Dec-2020

एमएलसी मतदान: 12 जिलों में मतदान प्रतिशत 

12 जिलों में सुबह 10 बजे तक कुल शिक्षक 7.42 फीसदी और स्नातक में 4.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
जिलेवार मतदान
आगरा 
शिक्षक 11.84 फीसदी
स्नातक 3.17 फीसदी

मथुरा 
शिक्षक- 6.93 फीसदी
स्नातक-4.85 फीसदी

फिरोजाबाद 
शिक्षक 7.98 फीसदी
स्नातक 4.42 फीसदी

औरैया 
शिक्षक- 9.17 फीसदी
स्नातक- 1.87 फीसदी

अलीगढ़ 
शिक्षक 5.09 फीसदी
स्नातक 5.16 फीसदी

एटा 
शिक्षक 8.96 फीसदी
स्नातक 3.09 फीसदी

इटावा  
शिक्षक 5.27 फीसदी
स्नातक 4.50 फीसदी

कासगंज 
शिक्षक 4.55 फीसदी
स्नातक 19.70 फीसदी

हाथरस 
शिक्षक 5.21 फीसदी
स्नातक 2.93 फीसदी

फर्रुखाबाद 
शिक्षक 17.23 फीसदी
स्नातक 4.80 फीसदी

कन्नौज 
शिक्षक 17.35 फीसदी
स्नातक 3.09 फीसदी

मैनपुरी
शिक्षक- 5.76 फीसदी
स्नातक- 3.96 फीसदी
 

11:25 AM, 01-Dec-2020

शामली में 10 बजे तक शिक्षक 10.6 व स्नातक 6.5 फीसदी मतदान

शामली में 10 बजे तक शिक्षक 10.6% एवं स्नातक 6.5 फीसदी मतदान हुआ। 

11:20 AM, 01-Dec-2020

आगरा में सुबह 10 बजे तक स्नातक में 3.17 शिक्षक में 11.84 फीसदी मतदान

आगरा में सुबह 10 बजे तक शिक्षक सीट पर 11.84 फीसदी मतदान हो चुका है। स्नातक सीट पर 3.17% वोट पड़े हैं। जिले में शिक्षक मतदाता सात हजार और कुल स्नातक मतदाता 28 हजार हैं।

11:17 AM, 01-Dec-2020

सीतापुर में डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

सीतापुर में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर जनपद में पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान सकुशल एवं शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
 

11:11 AM, 01-Dec-2020

मेरठ में पहले घंटे में 3.48 फीसदी मतदान

मेरठ जनपद में शुरुआती पहले घंटे में 3.48 फीसदी मतदान हुआ।
 

11:04 AM, 01-Dec-2020

सीतापुर में मतदान जारी

सीतापुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए लखनऊ खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले में मतदान प्रतिशत
शिक्षक निर्वाचन - 8.78 प्रतिशत
स्नातक निर्वाचन - 2.59 प्रतिशत

10:56 AM, 01-Dec-2020

बलरामपुर में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान

बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है। एडीएम एके शुक्ला ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। कोरोना प्रोटोकॉल के शत-प्रतिशत पालन का निर्देश दिया। 

10:51 AM, 01-Dec-2020

रायबरेली में मतदान जारी

रायबरेली में शिक्षक एमएलसी और स्नातक एमएलसी के लिए मतदान जारी है। सलोन के सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में  लगभग 35 लोगों ने वोट डाला। 
 

10:48 AM, 01-Dec-2020

अयोध्या: 20 बूथों पर मतदान जारी

अयोध्या गोरखपुर खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर मतदान जारी है। सुबह 8 बजे से धीमी गति के साथ मतदान शुरू हुआ।  मतदान 5 बजे तक होगा। मतगणना 3 दिसंबर को गोरखपुर में होगी। अयोध्या में मतदान के लिए रिजर्व समेत 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 18 सेक्टर और 16 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात हैं। 20 माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। कोविड-19 हेल्प डेस्क पर आशा बहू को नियुक्त किया गया है। जनपद में कुल 2962 मतदाता हैं। 2196 पुरुष और 766 महिला मतदाता हैं। जनपद में 16 उम्मीदवार मैदान में हैं।

10:43 AM, 01-Dec-2020

हरदोई में 85 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी

हरदोई में शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए जनपद के 85 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही विभिन्न दलों के लोग सक्रिय नजर आए। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस भी मतदान केंद्रों का जायजा लगातार ले रहे हैं। स्नातक क्षेत्र से कुल 24 और शिक्षक क्षेत्र में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में है।
 

10:38 AM, 01-Dec-2020

आगरा: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम 

आगरा स्नातक एवं शिक्षक खंड सीट निवार्चन (एमएलसी चुनाव) के लिए आगरा समेत 12 जिलों में स्नातक और शिक्षक मतदाता वोट डाल रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। आगरा जिले के कुल 84 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। आगरा खंड शिक्षक सीट पर 16 और स्नातक सीट पर 22 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। स्नातक सीट पर कुल 2.82 लाख और शिक्षक सीट पर 30 हजार मतदाता हैं।

10:34 AM, 01-Dec-2020

सहारनपुर में सुबह से ही काफी संख्या में मतदान करने के पहुंचे मतदाता

एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट के लिए मतदान जारी है । सहारनपुर में जेवी जैन डिग्री कॉलेज, महाराज सिंह डिग्री कॉलेज और गुरूनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में बनाए मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए सुबह से ही काफी संख्या में मतदाता पहुंचे। केंद्र पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मियों को तैनात रखा गया।

10:30 AM, 01-Dec-2020

सुबह वोटिंग के लिए कम मतदाता पहुंचे मतदान केंद्र 

मुजफ्फरनगर में एमएलसी स्नातक, शिक्षक के चुनाव के लिए जनपद में सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हुआ। जनपद में चुनाव के लिए 56 बूथ बनाएं हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम है। मतदान केंद्रों पर हैंड सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई। सुबह वोटिंग के लिए कम मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे।

10:25 AM, 01-Dec-2020

मोदीपुरम दयावती मोदी एकेडमी में वोटिंग करने पहुंचे शिक्षक

एमएलसी चुनाव को लेकर मेरठ के मोदीपुरम दयावती मोदी एकेडमी में बनाए गए सेंटर पर वोटिंग करने पहुंचे शिक्षक। मोदीपुरम क्षेत्र में दयावती मोदी एकेडमी में ही 5 बूथ बनाए गए हैं। जिन पर वोटिंग शुरू हो गई है।
 

10:20 AM, 01-Dec-2020

मतदाताओं की स्क्रीनिंग करते मतदान कार्मिक

मैनपरी के देवी रोड स्थित मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की स्क्रीनिंग करते मतदान कार्मचारी
 

10:16 AM, 01-Dec-2020

आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए मतदान जारी 

अलीगढ़ में आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए मतदान जारी है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जनपद में 91 बूथों पर मतदान हो रहा है। स्नातक प्रत्याशी के लिए 74 बूथों पर 47532 व शिक्षक प्रत्याशी के लिए 5242 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे। शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 

10:09 AM, 01-Dec-2020

मतदान के लिए खड़े स्नातक मतदाता

कन्नौज जिले में तालग्राम ब्लॉक के बूथ पर मतदान के लिए खड़े स्नातक मतदाता
 

10:04 AM, 01-Dec-2020

विधायक नागेन्द्र सिंह ने डाला वोट 

 फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद के क्षेत्र पंचायत कार्यालय बूथ नंबर 204 पर भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह ने वोट डाला

10:00 AM, 01-Dec-2020

फतेहपुर सीकरी में वोटिंग जारी

आगरा के फतेहपुर सीकरी में सुबह साढ़े नौ बजे तक खंड शिक्षक सीट के लिए 193 में से 9 वोट पड़े और खंड स्नातक सीट के लिए 773 में से 16 वोट डाले जा चुके हैं।
 

09:56 AM, 01-Dec-2020

मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक सीट पर मतदान जारी

उत्तर प्रदेश में मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक सीट पर मतदान जारी है।
 

09:47 AM, 01-Dec-2020

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम

उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 11 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 952 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 413 जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक मतदान स्थल पर एक माइक्रो पर्यवेक्षक की तैनाती के साथ मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।  चुनाव के लिए 848 भारी वाहन, 1754 हल्के वाहन और 12319 मतदान कर्मी भी तैनात किए गए हैं।

09:40 AM, 01-Dec-2020

मतदान केंद्र पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर व साबुन-पानी के इंतजाम

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रत्येक मतदान केंद्र पर वोटरों की अधिकतम संख्या 1000 रखने के साथ ही थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर व साबुन-पानी समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

09:31 AM, 01-Dec-2020

199 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर 114 और शिक्षक क्षेत्र की 6 सीटों पर 85 उम्मीदवारों सहित कुल 199 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 

 

09:22 AM, 01-Dec-2020

MLC Election 2020: विधान परिषद में स्नातक और शिक्षकों की 11 रिजर्व सीटों पर 55.47 प्रतिशत हुआ मतदान

विधान परिषद की शिक्षक क्षेत्र की छह और स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए आज सुबह 8 से मतदान जारी है। स्नातक खंड की सीटों के लिए 1808 मतदान स्थलों पर 12.69 लाख मतदाता और शिक्षक क्षेत्र की सीटों के लिए 813 मतदान स्थलों पर 2.06 लाख मतदाता वोट डालेंगे। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें