फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Vidhan Sabha: यूपी विधानसभा सत्र के दौरान मनाया जाएगा विधायकों का जन्मदिन

Fri, 27 May 2022 05:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा सत्र के दौरान किसी विधायक का जन्मदिन पड़ता है तो सभी सदस्य उन्हें बधाई देंगे।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को विधानसभा में एक नई परंपरा की शुरुआत करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब से विधानसभा सत्र के दौरान यदि किसी विधायक का जन्मदिन पड़ेगा तो सदन में उस विधायक को सभी सदस्यों की ओर से बधाई दी जाएगी। उनकी इस घोषणा का सत्ता और विपक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपा कर समर्थन किया।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष द्वारा घोषित इस परंपरा की शुरुआत भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को जन्मदिन की बधाई देकर की गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने जैसे ही राम नरेश के जन्मदिन की सूचना सदन को दी वैसे ही सभी दलों के सदस्यों ने भाजपा विधायक को बधाई दी। इसके बाद राम नरेश ने भी सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें