फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेपकांड: एसआईटी जांच में भाजपा विधायक सेंगर आरोपी, दर्ज हो सकता है मुकदमा

Wed, 11 Apr 2018 11:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विधायक कुलदीप और उनके भाई अतुल सेंगर
विज्ञापन

उन्नाव में किशोरी से गैंगरेप के मामले में गठित एसआईटी की जांच में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मारपीट की साजिश रचने का आरोपी बताया गया है। वहीं विधायक के भाई अतुल सिंह को पीड़िता के पिता के साथ मारपीट में दोषी पाया गया है। माना जा रहा है विधायक के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा सकती है। पीड़िता के पिता का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो सकता है।

विज्ञापन


एडीजी जोन राजीव कृष्ण के नेतृत्व में गठित इस टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट में विधायक और रेप पीड़िता के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश की भी बात सामने आई है। एसआईटी ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच का भी सुझाव दिया है और उन्नाव पुलिस को भी मामले में दोषी माना है। रिपोर्ट में वहां की एसपी पुष्पांजलि को हटाने की संस्तुति की बात भी की जा रही है और पुलिस अफसरों पर कदम-कदम पर लापरवाही बरतने का जिक्र किया गया है।

मालूम हो कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की थी। इसके मद्देनजर डीजीपी ने एसआईटी गठित कर उन्नाव भेजा था। यह टीम बुधवार को उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में स्थित पीड़िता के घर पहुंची। वहां दो घंटे से भी ज्यादा समय तक पीड़िता व उसके परिवारीजनों से बात की।
विज्ञापन


विधायक पक्ष के भी पांच लोगों से पूछताछ की गई। एसआईटी ने उन्नाव के डीएम व एसपी से अलग से मीटिंग कर जानकारी ली। अपनी जांच पूरी कर बुधवार देर शाम एसआईटी लखनऊ लौट आई और प्रारंभिक रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को सौंप दी। डीजीपी ने प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार को रिपोर्ट दे दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें