गिलौला (श्रावस्ती)। मुख्यमंत्री लघु सिचाई योजना के तहत बुधवार को कृषि विभाग की ओर से ब्लाॅक सभागार गिलौला में पंपिंग सेट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने 53 लघु व सीमांत किसानों को अनुदान पर पंपिंग सेट वितरित किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि किसान गौपालन व आर्गेनिक खेती करें। इससे उनकी आमदनी तो बढ़ेगी है। किसानों व उनके परिवार के लोगों को शुद्ध दूध व फल और सब्जियां भी मिलेंगी। साथ ही उनकी बाजार व दूसरों पर निर्भरता भी घटेेगी। इस दौरान चिह्नित 85 के मुकाबले 53 लघु व सीमांत किसानों को अनुदान पर डीजल पंपिंग सेट प्रदान किए। सहायक अभियंता लघु सिचाई सौरभ यादव ने बताया की पंपिंग सेट पर सामान्य वर्ग के किसानों को 25,200 रुपये व अनुसूचित वर्ग के किसानों को 32,400 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, बीडीओ गिलौला चंद्र भूषण तिवारी, अवर अभियंता रवींद्र दास, मनोज तिवारी, अतुल पाठक, विनय कुमार पांडेय सहित प्रधान व बीडीसी मौजूद रहे।
08सीटीके12-देर शाम जिला विकास भवन के पीछे कचरे का ढेर। अमर उजाला