फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएचसी भंगहा व गिलौला में अपग्रेड होगी ओटी

Thu, 09 Jan 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएचसी स्तर पर मरीजों को सभी चिकित्सीय सुविधा मिल सकें। इसके लिए निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में भंगहा व गिलौला सीएचसी में बने ऑपरेशन थियेटर (ओटी) के उच्चीकरण के साथ ही अन्य निर्माण कराया जा रहा है।इससे मरीजों को छोटे-छोटे ऑपरेशन के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन

सीएचसी भंगहा में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके इसके लिए शासन स्तर से ओटी सहित अन्य निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सीएसआर मद से करीब एक करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से यह निर्माण हो है। इसके तहत ओटी को विस्तार देने के साथ ही उसमें हाईटेक उपकरण लगाए जाएंगे। सीएचसी में मैनीफोल्ड रूम, बीएमडब्लू कक्ष, टॉयलेट, सेप्टिक टैंक सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इसी तरह से गिलौला सीएचसी में भी ओटी का उच्चीकरण कराया जा रहा है। इससे अब मरीजों को ऑपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर के उच्चीकरण होने से मरीजों का समय बचेगा। अब तक सीएचसी पर ऑपरेशन करने में समस्या होती थी लेकिन अब छोटे-छोटे ऑपरेशन आसानी से किए जा सकेंगे।

08सीटीके12-देर शाम जिला विकास भवन के पीछे कचरे का ढेर। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें