फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी सहायता राशि व प्रमाणपत्र

Wed, 04 Sep 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। प्रदेश सरकार आपदा राहत कोष से बाढ़ व अन्य आपदाओं में हुई हानि के पीड़ितों को सहायता प्रदान कर रही है। बुधवार को इकौना तहसील में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने तहसील क्षेत्र में बाढ़ के दौरान नदी की कटान से मकान क्षतिग्रस्त होने पर छह पीड़ितों को एक लाख 25 हजार व बाढ़ के पानी में डूबकर भैंस की मृत्यु होने पर उसके स्वामी को 37,500 रुपये सहायता राशि व दैवीय आपदा राहत सहायता प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस दौरान एसडीएम इकौना ओम प्रकाश, प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व लाभार्थी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

******
शस्त्र अधिनियम में आरोपी पर एक हजार जुर्माना
श्रावस्ती। गिलौला पुलिस ने मनिकौरा निवासी राम बच्छन को 10 वर्ष पूर्व चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। जिसे एसीजेएम विश्वजीत सिंह ने जेल में बिताई गई अवधि की कैद व एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। (संवाद)
******
जिला जज ने संभाला कार्यभार
श्रावस्ती। जिले के नवागंतुक जिला जज राम मिलन सिंह ने बुधवार अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। बहराइच जिले के मूल निवासी जिला जज इसके पूर्व बलरामपुर जिले में मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर न्यायालय के पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात थे। वह 1993 बैच के न्यायिक अधिकारी हैं। इससे पूर्व मंगलवार शाम जिले में पहुंचने पर जिला जज आवास पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

******
तीन वारंटी गिरफ्तार
श्रावस्ती। पुलिस ने बुधवार तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसमें मल्हीपुर थाना क्षेत्र के परसोहना निवासी इस्लाम खां, कटरा थाना क्षेत्र के तकिया गोपालपुर निवासी गुल्लू व करिगन शामिल हैं। सभी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें