फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मार्ग दुर्घटनाओं में दो घायल

Wed, 04 Sep 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर निवासी प्रभात श्रीवास्तव (35) बुधवार बाइक से गिलौला जा रहा था। इसी दौरान बौद्ध परिपथ पर मोहनीपुर चौराहे के पास अचानक मार्ग पर कुत्ता आ गया। इससे प्रभात नियंत्रण खो बैठा और बाइक समेत सड़क पर गया। इसमें वह घायल हो गया। लोगों ने उसे इकौना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना में गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी सुरेंद्र (35) मंगलवार किसी काम से मल्हीपुर गया था। जहां से देर रात लौटते समय लक्ष्मननगर गिलौला मार्ग स्थित ग्राम खैराकला के पास उसकी बाइक मार्ग किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। (संवाद)

****

मनरेगा श्रमिकों को नहीं मिली मजदूरी
श्रावस्ती। जमुनहा क्षेत्र के ग्राम महादेवा नासिरगंज के प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में मनरेगा श्रमिकों ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी को एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें श्रमिकों ने ग्राम सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह मनरेगा श्रमिक हैं। उनके किए गए कार्य की मजदूरी का भुगतान ग्राम सचिव नहीं कर रहा है। श्रमिकों ने डीएम से हस्तक्षेप कर सचिव का स्थानांतरण करने व पारिश्रमिक भुगतान कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों में बबलू, ननकू, छोटेलाल, फकीरे, जयसिंह वर्मा सहित अन्य श्रमिकों का नाम शामिल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें